फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: The government summoned the list of top 10 criminals from all the jails, CM said...

UP News : सरकार ने सभी जेलों से टॉप 10 अपराधियों की सूची तलब की, सीएम ने कहा...

Sun, 19 Feb 2023 11:12 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 19 Feb 2023 11:12 PM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पहले ही प्रदेश की 30 जेलों में सीसीटीवी की संख्या बढ़ाने और पहले से मौजूद सीसीटीवी कैमरों को उच्चीकृत करने का कार्य शुरू हो चुका है। इसके बाद प्रदेश की जेलों में बंद टॉप 10 अपराधियों पर मुख्यालय से ही 24 घंटे निगरानी का काम शुरू होगा। 

विज्ञापन
UP News: The government summoned the list of top 10 criminals from all the jails, CM said...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी की जेलों में बंद दुर्दांत अपराधियों, माफिया और उनके गुर्गों पर सरकार का शिकंजा और कसने जा रहा है। प्रदेश के सभी जेलों में बंद टॉप 10 अपराधियों की लिस्ट मुख्यालय स्तर पर तलब की गयी है। उधर, सीएम ने भी कहा है कि यदि जेल कर्मियों को किसी ने धमकी दी तो तत्काल बताएं, बाद में बहाना नहीं चलेगा।

विज्ञापन


सरकार अब सूबे की जेलों में बंद माफिया और उनके खास गुर्गों की निगरानी और ज्यादा बढ़ाने जा रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पहले ही प्रदेश की 30 जेलों में सीसीटीवी की संख्या बढ़ाने और पहले से मौजूद सीसीटीवी कैमरों को उच्चीकृत करने का कार्य शुरू हो चुका है। इसके बाद प्रदेश की जेलों में बंद टॉप 10 अपराधियों पर मुख्यालय से ही 24 घंटे निगरानी का काम शुरू होगा। 
विज्ञापन


सीएम के निर्देश पर मशक्कत शुरू कर दी गई है। सीएम ने निर्देश दिए हैं कि जेल अधिकारियों, कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की समस्या हो, उन पर दबाव बनाया जा रहा हो या धमकी दी गई हो, तो इसकी सूचना तत्काल मुख्यालय को उपलब्ध कराएं। घटना के बाद इस प्रकार की बातों का संज्ञान नहीं लिया जाएगा और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रमुख सचिव कारागार राजेश प्रताप सिंह के अनुसार शासन स्तर से यूपी के सभी जेलों के अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि जेलों में बंद टॉप टेन अपराधियों की सूची मुख्यालय को उपलब्ध कराएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पहले ही प्रदेश की 30 जेलों में सीसीटीवी की संख्या बढ़ाने और पहले से मौजूद सीसीटीवी कैमरों को उच्चीकृत करने का कार्य शुरू हो चुका है। इसके बाद प्रदेश की जेलों में बंद टॉप 10 अपराधियों पर मुख्यालय से ही 24 घंटे निगरानी का काम शुरू होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed