फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: State-of-the-art labs prepared in Agra and Gorakhpur, chemical, antibiotics can also be tested

UP News : आगरा व गोरखपुर में भी तैयार हुई अत्याधुनिक लैब, रासायनिक, एंटीबायोटिक्स की भी हो सकेगी जांच

Sun, 18 Sep 2022 08:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 18 Sep 2022 08:17 PM IST
सार

प्रदेश में खाद्य पदार्थों में कई तरह की मिलावट होने की शिकायत मिलती रहती है। इसकी सही पहचान के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीेए) विभाग खाद्य प्रयोगशालाओं को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश कर रहा है।

विज्ञापन
UP News: State-of-the-art labs prepared in Agra and Gorakhpur, chemical, antibiotics can also be tested
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में आगरा एवं गोरखपुर में भी अत्याधुनिक लैब तैयार हो गई है। यहां खाद्य पदार्थों में मौजूद रासायनिक एवं एंटीबायोटिक्स की भी जांच हो सकेगी। अभी तक यह सुविधा लखनऊ, वाराणसी और मेरठ में उपब्ध है।

विज्ञापन


प्रदेश में खाद्य पदार्थों में कई तरह की मिलावट होने की शिकायत मिलती रहती है। इसकी सही पहचान के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीेए) विभाग खाद्य प्रयोगशालाओं को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश कर रहा है। इसके तहत पहले लखनऊ, वाराणसी एवं मेरठ में लैब में हाई एंड एक्यूपमेंट लगाए गए थे। अब यह सुविधा आगरा एवं गोरखपुर की लैब में भी हो गई है। लैब में अत्याधुनिक उपकरण लगने से खाद्य पदार्थों में होने वाली हर स्तर की मिलावट की जांच हो सकेगी।
विज्ञापन


खाद्य पदार्थ में पेस्टीसाइट्स, रेसीड्यूज, हैवी मेटल्स, एंटीबायोटिक्स आदि की भी जांच हो सकेगी। इसी तरह आर्गेनिक खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता भी परखा जा सकेगा। उप  आयुक्त हरिशंकर सिंह ने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए लगातार सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। गोरखपुर, वाराणसी, झांसी, बरेली, मुरादाबाद, देवीपाटन एवं सहारनपुर मंडल में नई सचल खाद्य प्रयोगशाला भी चलाई जा रही है। सचल प्रयोगशाला विभिन्न स्थानों पर जाकर सैंपल इकट्ठा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 हजार से ज्यादा दिए लाइसेंस
एफएसडीए के उप आयुक्त हरिशंकर सिंह ने बताया कि छह माह केअंदर करीब 40 हजार लोगों को खाद्य पदार्थ बिक्री से संबंधित लाइसेंस दिए गए हैं। पहले करीब 68 हजार लोगों के पास लाइसेंस थे। ऐसे अभियान चलाकर खाद्य पदार्थ बेचने वालों को लाइसेंस जारी किया गया। अब एक लाख से अधिक लाइसेंसधारी खाद्य पदार्थ विक्रेता हैं। टीमें विभिन्न बाजारों में जाकर सचेत कर रही हैं कि बिना  लाइसेंस के खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह खाद्य पदार्थों की नियमित जांच भी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed