फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Speed of support campaign slowed down due to contact with BJP, Barabanki and Sitapur in Awadh achie

UP News : भाजपा के संपर्क से समर्थन अभियान की रफ्तार धीमी, अवध में बाराबंकी और सीतापुर ने पूरा किया लक्ष्य

Fri, 14 Jul 2023 12:41 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 14 Jul 2023 12:41 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के नौ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से 30 मई से 30 जून तक महाजनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान की अवधि को अब 17 जुलाई तक बढ़ाया गया है।

विज्ञापन
UP News: Speed of support campaign slowed down due to contact with BJP, Barabanki and Sitapur in Awadh achie
bjp - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव-2024 के लिए समाज के प्रबुद्ध लोगों से संपर्क कर उनका समर्थन जुटाने के अभियान की रफ्तार धीमी है। करीब एक महीने तक चले अभियान, उसके दस दिन बाद भी करीब 32 से अधिक लोकसभा क्षेत्रों में एक हजार प्रबुद्ध लोगों से संपर्क का अभियान पूरा नहीं हुआ है। अवध में बाराबंकी लोकसभा क्षेत्र सबसे आगे रहा है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के नौ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से 30 मई से 30 जून तक महाजनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान की अवधि को अब 17 जुलाई तक बढ़ाया गया है। अभियान के दौरान लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में टिफिन बैठक, वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक, लाभार्थी सम्मेलन सहित कुल चार कार्यक्रम हो रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं लोकसभा क्षेत्र स्तर पर प्रेस कांफ्रेंस, जनसभा, व्यापारी सम्मेलन, प्रबुद्धनज सम्मेलन, संयुक्त मोर्चा सम्मेलन, संपर्क से समर्थन, विकास तीर्थ अवलोकन कार्यक्रम चल रहे हैं। संपर्क से समर्थन में प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में वकील, डॉक्टर, इंजीनियर, व्याख्याता, लेखक, पूर्व नौकरशाह, प्रमुख उद्योगपति या व्यापारी, पूर्व न्यायाधीश, पद्म पुरस्कार प्राप्त व्यक्ति सहित अन्य श्रेणी के एक हजार लोगों से संपर्क कर उन्हें मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उनका समर्थन हासिल करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश मुख्यालय को लोकसभा क्षेत्रों से मिली 10 जुलाई तक की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 80 में से करीब 40 लोकसभा क्षेत्रों में 50 फीसदी भी प्रबुद्धजन से संपर्क नहीं हुआ है। जबकि केंद्रीय नेतृत्व ने खासतौर पर इसी कार्यक्रम को पूरा करने के लिए ही अभियान की अवधि को 17 जुलाई तक बढ़ाया है।

संपर्क से समर्थन में अवध और उसके आसपास के लोकसभा क्षेत्रों में 1061 प्रबुद्धजन से संपर्क कर बाराबंकी सबसे आगे है। 1055 प्रबुद्धजन से संपर्क कर सीतापुर दूसरे और 942 लोगों से संपर्क कर फैजाबाद तीसरे स्थान पर है। जबकि शेष लोकसभा क्षेत्रों में लक्ष्य से बहुत दूर हैं।

लोकसभा क्षेत्र - कार्यक्रम - संपर्क
(1) खीरी - 1286 - 905
(2) धौरहरा -866 - 572
(3) सीतापुर - 1371 - 1055
(4) हरदोई - - 572 - 481
(5) मिश्रिख - 770 - 649
(6) उन्नाव - 828 - 715
(7) मोहनलालगंज - 498 - 426
(8) लखनऊ - 674 - 624
(9) रायबरेली - 651 - 606
(10) बाराबंकी - - 1190 - 1061
(11) फ़ैजाबाद - 1009 - 942
(12) अम्बेडकरनगर - 623 - 547
(13) बहराइच - 388 - 351
(14) कैसरगंज - 710 -- 496
(15) श्रावस्ती - 394 - 346
(16) गोंडा - 563 - 477

मुस्लिम पसमांदा को साधने के लिए यात्रा शुरू करेगी भाजपा

लोकसभा चुनाव में पसमांदा मुस्लिम समाज को साधने के लिए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से पसमांदा स्नेह मिलन यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के जरिये पसमांदाओं को समाज की मुख्य धारा में लाने के साथ मोदी सरकार की योजनाओं से उनके जीवन में आए बदलाव को बताया जाएगा। पसमांदाओं को विश्वास दिलाने की कोशिश होगी कि पहली बार भाजपा सरकार ने ही उनके बारे में सोचा है।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को दिल्ली में हुई बैठक में याज्ञा निकालने का निर्णय लिया गया। यात्रा 27 जुलाई को दिल्ली से रवाना होकर कि पसमांदा समाज को साधने के लिए दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र होते हुए 15 अक्तूबर को हरियाणा के मेवात में समाप्त होगी। यात्रा उत्तर प्रदेश में पसमांदा बहुल रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर सहित 20 लोकसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इनमें अधिकांश लोकसभा क्षेत्र पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed