फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Special enforcement campaign will run from December 21 to January 5 to stop illegal liquor smuggling

UP News : अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए 21 दिसंबर से 5 जनवरी तक चलेगा विशेष प्रवर्तन अभियान

Tue, 20 Dec 2022 08:02 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 20 Dec 2022 08:02 PM IST
सार

आबकारी आयुक्त सैंथिल पांडियन सी. ने बताया कि विशेष प्रवर्तन अभियान के लिए जिला प्रशासन, पुलिस और आबकारी महकमे की टीमें गठित की जाएगी। इसमें जीएसटी और परिवहन विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा।

विज्ञापन
UP News: Special enforcement campaign will run from December 21 to January 5 to stop illegal liquor smuggling
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रिसमस और नववर्ष पर अवैध शराब की तस्करी, बिक्री और निर्माण पर रोक के लिए 21 दिसंबर से 5 जनवरी 2023 तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जाएगा। आबकारी आयुक्त सैंथिल पांडियन सी. ने बताया कि विशेष प्रवर्तन अभियान के लिए जिला प्रशासन, पुलिस और आबकारी महकमे की टीमें गठित की जाएगी। इसमें जीएसटी और परिवहन विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा।

विज्ञापन


अभियान के दौरान अवैध शराब के निर्माण तथा बिक्री के अड्डों पर की छापेमारी की जाएगी। होटल एवं रेस्टोरेंट में होने वाली पार्टियों पर भी विशेष निगरानी की जाएगी। अवैध शराब माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अवैध शराब ओवर रेटिंग पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कानूनी की कार्रवाई की जाएगी। अवैध मदिरा के उत्पादन स्रोतों को शत प्रतिशत नष्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान आम जनता भी अवैध शराब के निर्माण और तस्करी से जुड़ी सूचना प्रयागराज स्थित आबकारी मुख्यालय के कन्ट्रोल रूम पर टोल फ्री नंबर 14405 और व्हाट्सएप नंबर 9454466019 पर दे सकती है। उन्होंने बताया कि जोन स्तर पर संयुक्त आबकारी आयुक्त जोन और प्रभार स्तर पर उप आबकारी आयुक्त प्रभार अभियान का नेतृत्व करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed