{"_id":"62da325ec03a1e7bba0bcb37","slug":"up-news-six-months-after-getting-promotion-one-and-a-half-dozen-dig-rank-ips-officers-got-deployment","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : प्रमोशन पाने के छह माह बाद डेढ़ दर्जन डीआईजी रैंक के आईपीएस अफसरों को मिली तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : प्रमोशन पाने के छह माह बाद डेढ़ दर्जन डीआईजी रैंक के आईपीएस अफसरों को मिली तैनाती
Fri, 22 Jul 2022 03:39 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 22 Jul 2022 03:39 PM IST
सार
जनवरी में एसपी से डीआईजी की रैंक में प्रमोशन मिला था। खास बात यह है इसमें से अधिकतर को उसी जगह पर डीआईजी बनाया गया है जहां पर अभी तक वह एसपी के तौर पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शासन ने आधी रात में छह माह पहले प्रमोशन पा चुके डेढ़ दर्जन आईपीएस अफसरों को नए पद पर तैनाती दे दी। यह सभी अफसर डीआईजी रैंक के हैं। इन्हें जनवरी में एसपी से डीआईजी की रैंक में प्रमोशन मिला था। खास बात यह है इसमें से अधिकतर को उसी जगह पर डीआईजी बनाया गया है जहां पर अभी तक वह एसपी के तौर पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन
जिन अफसरों का तबादला हुआ है, इसमें एसपी रेलवे सौमित्र यादव को यूपी 112, बाबूराम को ईओडब्ल्यू से सीबीसीआईडी, गीता सिंह को सीबीसीआईडी से अभियोजन मुख्यालय, कोलांची को पीएसी आजमगढ़ से साइबर क्राइम लखनऊ, सर्वेश राणा को विशेष जांच प्रकोष्ठ से खाद एवं रसद, जुगल किशोर को अभी सूचना मुरादाबाद से दूरसंचार विभाग लखनऊ, विनोद कुमार मिश्रा को सीबीसीआईडी से भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ, बालेंद्र भूषण को एसआईटी से लॉजिस्टिक, राजीव मल्होत्रा को भ्रष्टाचार निवारण संगठन से पीटीएस उन्नाव, अखिलेश कुमार निगम को फूड सेल से ईओडब्ल्यू और योगेश सिंह को 25 वी वाहिनी पीएसी रायबरेली से महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, एससीआरबी में तैनात सभा राज, विशेष जांच प्रकोष्ठ में तैनात स्वामी प्रसाद, अभिसूचना मुख्यालय में तैनात रमेश, फूड सेल में तैनात दयानंद मिश्रा, तकनीकी सेवाएं में तैनात डॉ अरविंद भूषण पांडे, अभिसूचना में तैनात लल्लन सिंह और प्रशिक्षण निदेशालय में तैनात महेंद्र यादव को उसी शाखा में एसपी के स्थान पर डीआईजी बना दिया गया है।
विज्ञापन