फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Seven IPS officers transferred, KS Pratap becomes Additional Director General of Police of Gorakhpur

UP IPS Transfer : एडीजी रैंक के सात अधिकारियों का तबादला, कानपुर के कमिश्नर स्वर्णकार हटे, अखिल कुमार को कमान

Tue, 02 Jan 2024 02:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 02 Jan 2024 02:31 PM IST
सार

राज्य सरकार ने एडीजी रैंक के सात अधिकारियों का तबादला कर दिया है। डीके ठाकुर को एडीजी जोन मेरठ की जिम्मेदारी और सुजीत पांडेय को पीएसी का मुखिया बनाया गया है।

विज्ञापन
UP News: Seven IPS officers transferred, KS Pratap becomes Additional Director General of Police of Gorakhpur
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राज्य सरकार ने सोमवार देर रात सात वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। करीब चार माह पूर्व कानपुर का कमिश्नर बनने के बाद लगातार विवादों में रहने वाले आरके स्वर्णकार को हटा दिया गया है। उनको सीतापुर में ऑर्म्ड पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज भेजा गया है। वहीं, गोरखपुर के एडीजी जोन अखिल कुमार को कानपुर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।

विज्ञापन


इसी तरह उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में तैनात डीके ठाकुर को मेरठ जोन का एडीजी बनाया गया है। मेरठ के एडीजी जोन राजीव सभरवाल को मुरादाबाद में डॉ. बीआर अंबेडकर पुलिस अकादमी भेजा गया है। ऑर्म्ड पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में तैनात सुजीत पांडेय को एडीजी पीएसी बनाया गया है। एडीजी पीएसी केएस प्रताप कुमार को गोरखपुर जोन का एडीजी बनाया गया है। यूपी 112 में संवाद अधिकारियों के विरोध-प्रदर्शन के बाद हटाकर प्रतीक्षारत किए गये एडीजी अशोक कुमार सिंह को उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed