फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News : Seniority list of Basic teachers till March 6, date extended once again

UP News : बेसिक के शिक्षकों की वरिष्ठता सूची अब छह मार्च तक, एक बार फिर बढ़ाई गई तिथि

Tue, 28 Feb 2023 01:35 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 28 Feb 2023 01:35 PM IST
सार

जूनियर बेसिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं की पदोन्नति के लिए अनंतिम वरिष्ठता सूची तैयार कर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा विकसित पोर्टल पर 6मार्च तक प्रकाशित करना होगा। कुछ जिलों में वरिष्ठता सूची तैयार न किए जाने के कारण इसकी तिथि बढ़ाई गई है।
 

विज्ञापन
UP News : Seniority list of Basic teachers till March 6, date extended once again
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बेसिक शिक्षा परिषद के जूनियर बेसिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं की वरिष्ठता सूची तैयार कर पोर्टल पर अपलोड करने की तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। अब इसके लिए 6 मार्च की तिथि निर्धारित की गई है। इसकी वजह से शिक्षकों की पदोन्नति और जिले के अंदर तबादला प्रक्रिया में देरी हो रही है।
विज्ञापन


विभाग द्वारा पूर्व में पदोन्नति के लिए वरिष्ठता सूची प्रकाशन की तिथि २० फरवरी निर्धारित की गई थी। इस तिथि तक जिलों में आवश्यक कवायद न पूरी होने की वजह से इसकी तिथि २७ फरवरी निर्धारित की गई। वहीं सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल द्वारा सभी बीएसए को भेजी गई सूचना में कहा गया है कि इसके लिए तिथि 6 मार्च तक बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि जूनियर बेसिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं की पदोन्नति के लिए अनंतिम वरिष्ठता सूची तैयार कर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा विकसित पोर्टल पर 6मार्च तक प्रकाशित करना होगा। कुछ जिलों में वरिष्ठता सूची तैयार न किए जाने के कारण इसकी तिथि बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा है कि शासन द्वारा शिक्षकों की पदोन्नति को लंबित रखने का प्रयास किया जा रहा है। पदोन्नति सूची में देरी से जिले के अंदर शिक्षकों का तबादला प्रक्रिया भी बाधित है। शासन जल्द शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी करे ताकि इससे जुड़ी अन्य प्रक्रिया समय से पूरी की जा सके। क्योंकि इसकी वजह से पूर्व में जारी शासन के आदेश के अनुसार जिले के अंदर स्थानांतरण प्रक्रिया नहीं शुरू की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed