फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News : Retail stores of ODOP products will open at bus stations and railway stations

UP News : बस स्टेशन और रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे ओडीओपी उत्पादों के रिटेल स्टोर

Sun, 24 Jul 2022 09:01 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 24 Jul 2022 09:01 AM IST
सार

पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लखनऊ में विभूति खंड गोमती नगर और जियामऊ स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के पेट्रोल पंपों पर कियोस्क खोले जाएंगे। ओडीओपी स्टोर खोलने वालों को स्टोर के किराए में अंशदान दिया जाएगा।

विज्ञापन
UP News : Retail stores of ODOP products will open at bus stations and railway stations
सिल्क साड़ी बुनता बुनकर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में ओडीओपी उत्पादों की ब्रांडिंग एवं बिक्री लिए एयरपोर्ट, रेलवे एवं बस स्टेशनों पर रिटेल स्टोर खोले जाएंगे। साथ ही पेट्रोल पंपों पर उत्पादों के कियोस्क स्थापित किए जाएंगे। एमएसएमई विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल की अध्यक्षता में शनिवार को हुई यूपी हैंडीक्राफ्ट डेवलेपमेंट एंड मार्केटिंग कॉर्पोरेशन के निदेशक मंडल की 199वीं बैठक में ये निर्णय लिए गए।

विज्ञापन


सहगल ने बताया कि कॉर्पोरेशन का कारोबार 2021-22 की पहली तिमाही में 3.74 करोड़ रुपये से ज्यादा था। वहीं 2022-23 की पहली तिमाही में 7.18 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ है। उन्होंने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लखनऊ में विभूति खंड गोमती नगर और जियामऊ स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के पेट्रोल पंपों पर कियोस्क खोले जाएंगे। ओडीओपी स्टोर खोलने वालों को स्टोर के किराए में अंशदान दिया जाएगा। निगम ने इस वर्ष 50 करोड़ के व्यवसाय का लक्ष्य तय किया है। बैठक में आयुक्त एवं निदेशक उद्योग मनीष चौहान भी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed