फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Recruitment to 534 posts of constable will be done from sportsperson quota in police department

UP News : पुलिस विभाग में खिलाड़ी कोटे से होगी सिपाही के 534 पदों पर भर्ती, भर्ती बोर्ड ने शुरू की प्रक्रिया

Mon, 26 Sep 2022 07:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 26 Sep 2022 07:58 PM IST
सार

भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष राज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि इस भर्ती के खिलाड़ियों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 22 वर्ष निर्धारित की गई है। कुशल खिलाड़ियों को प्रात्साहित करने के लिए विशेष परिस्थितियों में न्यूनतम आयु सीमा में दो वर्ष और अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष तक की छूट दी जा सकती है।

विज्ञापन
UP News: Recruitment to 534 posts of constable will be done from sportsperson quota in police department
यूपी पुलिस

विस्तार

पुलिस महकमे में खिलाड़ी कोटे से 534 पदों पर सिपाहियों की भर्ती होगी। इसमें 335 पद पुरुषों के लिए और 199 पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही इसका विज्ञापन जारी किया जाएगा।

विज्ञापन

    
भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष राज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि इस भर्ती के खिलाड़ियों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 22 वर्ष निर्धारित की गई है। कुशल खिलाड़ियों को प्रात्साहित करने के लिए विशेष परिस्थितियों में न्यूनतम आयु सीमा में दो वर्ष और अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष तक की छूट दी जा सकती है।
विज्ञापन

    
उन्होंने बताया कि इस भर्ती में केवल खिलाड़ियों को उनकी खेल संबंधी दक्षता व प्रमाणपत्रों के मूल्यांकन के आधार पर ही चयन किया जाएगा। न्यूनतम अर्हता के रूप में आठ अलग अलग खेल प्रतियोगिताओं में से किसी एक भी प्रतिभाग किया होना जरूरी होगा। इसमें नेशनल खेल, नेशनल चैंपियनशिप (जूनियर व सीनियर), फेडरेशन कप नेशनल (जूनियर व सीनियर), अखिल भारतीय अंतर्राज्यीय चैंपियनशिप (सीनियर), अखिल भारतीय अंतर्विश्वविद्यालय खेल (अंडर 19), राष्ट्रीय विद्यालय खेल (अंडर 19) और अखिल भारतीय पुलिस खेल प्रतियोगिता में से किसी एक में प्रतिभाग किया होना जरूरी होगा। इसके अतिरिक्त भारत में स्थापित किसी भी बोर्ड से 12वीं कक्षा या उसके समकक्ष शैक्षिक योग्यता अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

    
विश्वकर्मा ने बताया कि हर खेल विधा से चयन होने के लिए भी पदों की संख्या तय की गई है। इसमें पुरुषों के लिए एथलेटिक्स से 57, वाटर स्पोर्टस से 42, तैराकी 21, फुटबाल, हॉकी, कुश्ती से 20-20, शूटिंग 14, बास्केटबाल 13, हैंडबाल, तीरंदाजी व जिमभनास्टिक से12-12, बाक्सिंग 11, वालीबॉल, कबड्डी, भारतोल्लन व जूडो के 10-10 पद पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा बुशु 9, क्रासकंट्री, ताइक्वांडो के 8, बैडमिंटन व साइकिलिंग के 6-6 और टेबिल टेनिस के लिए 4 पदों समेत कुल 335 पदों पर सिपाहियों की भर्तियां की जाएंगी।

    
इसी तरह महिलाओं के लिए एथलेटिक्स से 46, तैराकी 19, कुश्ती 18, हॉकी 12, बास्केटबाल, तीरंदाजी, जूडो, कबड्डी व वालीबॉल के 10-10,  शूटिंग, बाक्सिंग,ताइक्वांडो व भारतोल्लन के 8-8, बुशु व क्रासकंट्री के 6-6, बैडमिंटन व साइकिलिंग के 4-4 और टेबिल टेनिस के 2 पदों समेत कुल 199 पदों पर सिपाहियों की भर्तियां की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed