फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Recruitment of AYUSH doctors stuck again... DM sent the file back, 2200 doctors have applied as again

UP News: फिर अटकी आयुष डॉक्टरों की भर्ती, डीएम ने वापस भेजी फाइल; 21 वैकेंसी के सापेक्ष किए गए हैं 2200 आवेदन

Sat, 12 Apr 2025 03:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 12 Apr 2025 03:35 PM IST
सार

लखनऊ में आयुष डॉक्टरों की भर्ती एक बार फिर अटक गई है। कारण, डीएम ने इंटरव्यू प्रक्रिया की फाइल मिशन निदेशक से निर्देश न मिलने के चलते वापस कर दी है। इसमें 21 पदों के लिए 2200 डॉक्टरों ने आवेदन किया है। भर्ती की प्रक्रिया पिछले चार महीने से लंबित है। इससे सरकारी अस्पतालों की आयुष यूनिट बिना डॉक्टरों के चल रही हैं।

विज्ञापन
UP News: Recruitment of AYUSH doctors stuck again... DM sent the file back, 2200 doctors have applied as again
docter demo - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी में आयुष डॉक्टरों की भर्ती फिर फंस गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इंटरव्यू के लिए फाइल डीएम को भेजी थी। मगर, डीएम ने यह कहकर फाइल वापस कर दी कि इसके लिए पहले मिशन निदेशक से निर्देश लिया जाए। विभाग के लिए यह भर्ती प्रक्रिया पूरी करना चुनौती भरा है। चार महीने से भर्ती लटकी हुई है।

विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों में आयुष यूनिट का संचालन हो रहा है, मगर इन यूनिटों में आयुष डॉक्टर नहीं है। ऐसे में एनएचएम ने बीते साल जिले में 21 आयुर्वेद डॉक्टरों की भर्ती करने का फैसला लिया था। इसके लिए इंटरव्यू में शामिल होने से पहले डॉक्टरों से फार्म भरवाकर सीएमओ ऑफिस में जमा कराया गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़े-  UP: सेवानिवृत्त डॉक्टर को दो दिन तक डिजिटल अरेस्ट रख 95 लाख ऐंठे, अवैध पार्सल पकड़ने की बात कह झांसे में लिया
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये भी पढ़े- लखनऊ: अंसल के संचालकों ने बनाईं थीं 148 कंपनियां, विदेशी खातों में ट्रांसफर की निवेशकों की रकम; बैंक खाते सीज


अफसरों का कहना है कि 21 पद के सापेक्ष में करीब 2200 डॉक्टराें ने फार्म जमा किया है। ऐसे में एक पद पर 105 डॉक्टर चयन के लिए जूझेंगे। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि मिशन निदेशक को फाइल भेजी जा रही है। वहां से निर्देश मिलने के बाद चयन प्रक्रिया होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed