{"_id":"673ca20a044ea851fb0af105","slug":"up-news-ravi-attri-and-subhash-prakash-accused-of-leaking-constable-recruitment-paper-on-ed-remand-interro-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: सिपाही भर्ती पेपर लीक करने के आरोपी रवि अत्री व सुभाष प्रकाश ईडी रिमांड पर, पूछताछ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सिपाही भर्ती पेपर लीक करने के आरोपी रवि अत्री व सुभाष प्रकाश ईडी रिमांड पर, पूछताछ शुरू
Tue, 19 Nov 2024 10:47 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 19 Nov 2024 10:47 PM IST
सार
प्रवर्तन निदेशालय ने मेरठ और प्रयागराज जेल में बंद दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। विशेष अदालत ने दोनों को सात दिन की रिमांड पर प्रवर्तन निदेशालय के सुपुर्द किया है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा और उप्र लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित आरओ/एआरओ परीक्षा का पेपर लीक करने वाले गिरोह के सदस्य रवि अत्री और सुभाष प्रकाश को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सात दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ईडी के अधिकारियों ने रवि अत्री को मेरठ, जबकि सुभाष को प्रयागराज जेल से अपने केस में गिरफ्तारी करने के बाद मंगलवार को राजधानी स्थित सीबीआई और ईडी की विशेष अदालत में पेश किया था।
विज्ञापन
अदालत में सुनवाई के दौरान विशेष न्यायाधीश नीलकांत मणि त्रिपाठी ने दोनों को सात दिन की रिमांड पर देने की ईडी की अर्जी को मंजूर कर लिया। जिसके बाद दोनों को राजधानी स्थित ईडी के जोनल कार्यालय में लाकर गहनता से पूछताछ की जा रही है। दरअसल, दोनों परीक्षाओं का पेपर लीक करने में एक ही गिरोह के सदस्यों की संलिप्तता सामने आई थी। जिसकी वजह से ईडी इनकी संयुक्त रूप से जांच कर रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पंचायती राज विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी को छह दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट, वसूले 19.50 लाख
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: कानपुर-लखनऊ हाईवे पर उन्नाव में 20 दिन प्रभावित रहेगा यातायात, लागू किया गया डायवर्जन प्लान, 10 दिसंबर तक और मुश्किल होगी
बता दें कि दोनों परीक्षाओं का पेपर लीक करने वाले आरोपियों को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया था कि दोनों परीक्षाओं का पेपर हरियाणा और मध्य प्रदेश के रिसॉर्ट और राजधानी में अभ्यर्थियों को पढ़वाया गया था। इनमें से मुख्य आरोपी राजीव नयन मिश्रा और सुभाष प्रकाश की 1.02 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियों को ईडी ने बीती 6 अगस्त को जब्त किया था। जिसमें राजीव नयन द्वारा भोपाल (मध्य प्रदेश) में एक घर को खरीदने के बदले दिए गए 39.36 लाख रुपये अग्रिम की धनराशि, ग्रेटर नोएडा में 30 लाख रुपये कीमत का फ्लैट, दादरी में 10.50 लाख रुपये का आवासीय भूखंड शामिल था। इसके अलावा दोनों के बैंक खाते में जमा 7.06 लाख और 15.34 लाख रुपये व 2 कारें भी जब्त की गई थीं।