फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News :  Ram Gopal Yadav went to the CM to defend the land mafia says Brajesh Pathak

UP News :  ब्रजेश पाठक का तंज- भूमाफिया की पैरवी करने सीएम के पास गए थे रामगोपाल यादव

Wed, 03 Aug 2022 01:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 03 Aug 2022 01:15 AM IST
सार

ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि रामगोपाल  (Ram Gopal Yadav) भू माफिया रामेश्वर सिंह यादव की पैरवी करने सीएम के पास गए थे। उन्होंने कहा कि सपा हमेशा से अपराधियों की पैरवी करती रही है। 

विज्ञापन
UP News :  Ram Gopal Yadav went to the CM to defend the land mafia says Brajesh Pathak
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात पर तंज कसा है। पाठक ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि रामगोपाल भू माफिया रामेश्वर सिंह यादव की पैरवी करने सीएम के पास गए थे। उन्होंने कहा कि सपा हमेशा से अपराधियों की पैरवी करती रही है। 

विज्ञापन


पाठक ने स्पष्ट किया है कि जो अपराध करेगा उसके खिलाफ  सरकार कार्रवाई अवश्य करेगी। अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर भी चलेगा। उन्होंने कहा कि सपा महासचिव ने सीएम से भू-माफिया रामेश्वर यादव और जोगेंद्र यादव की पैरवी की थी। रामेश्वर के खिलाफ  एटा में ही विभिन्न थानों में अब तक 86 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


रामेश्वर ने सरकारी और गैर सरकारी भूमि पर डरा धमकाकर अवैध कब्जे किए थे। आयकर विभाग ने भी अब तक करीब 52 करोड़ की चल-अचल संपत्ति कुर्क की है। उल्लेखनीय है कि रामेश्वर को पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार किया है। 18 जून को डीएम ने उनकी जमीन की कुर्की का आदेश जारी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed