फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Proposal to open one Hotel Management Institute each in Bundelkhand and Paschimanchal

UP News : बुंदेलखंड और पश्चिमांचल में एक-एक होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट खोलने का प्रस्ताव

Tue, 28 Feb 2023 01:24 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अक्षय कुमार, अमर उजाला, लखनऊ
अक्षय कुमार, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 28 Feb 2023 01:24 PM IST
सार

प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम ने बताया कि बुंदेलखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। महोबा में होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट खोलने की पहल इसी का हिस्सा है। इसके लिए महोबा के जिलाधिकारी को जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
UP News: Proposal to open one Hotel Management Institute each in Bundelkhand and Paschimanchal
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश सरकार होटल इंडस्ट्री को प्रशिक्षित युवा उपलब्ध कराने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में दो नए होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट की योजना पर काम कर रही है। महोबा में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट खोलने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। ब्रज में भी इसी तरह का एक इंस्टीट्यूट खोलने का प्रस्ताव है।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम ने बताया कि बुंदेलखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। महोबा में होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट खोलने की पहल इसी का हिस्सा है। इसके लिए महोबा के जिलाधिकारी को जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि इंस्टीट्यूट की स्थापना के लिए लागत का 30 फीसदी पूंजीगत अनुदान दिया जाएगा। इससे होटल मैनेजमेंट सेक्टर के लिए प्रशिक्षित युवा तैयार किए जा सकेंगे। यहां से बांदा और चित्रकूट आदि क्षेत्र के युवाओं को प्रशिक्षित किया जा सकेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर निकलने वाले युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। यहां पर राजस्थान की तर्ज पर होटल भी विकसित किए जाएंगे। एक्सप्रेस-वे के किनारे इंडस्ट्री का तेजी से विकास हो रहा है। यह भी पर्यटन को सहयोग देगा। उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड पर्यटन की दृष्टि से उपेक्षित था। धीरे-धीरे इस क्षेत्र में संभावनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने बताया कि लखनऊ में पहले से इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम में ब्रज में भी एक इंस्टीट्यूट खोले जाने की योजना है। हाल में संपन्न वैश्विक निवेशक सम्मेलन में जापान ने आगरा, अयोध्या, वाराणसी समेत प्रदेश के विभिन्न शहरों में ३० नए होटल खोलने के लिए एमओयू किया है। इस 7200 करोड़ के निवेश से 10 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। इसके लिए भी प्रशिक्षित युवाओं की जरूरत पड़ेगी। उन्होंने बताया कि हम इसे भी ध्यान में रखकर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed