{"_id":"6317ae43f8528c2f843a77de","slug":"up-news-proposal-sent-to-upsc-for-permanent-dgp","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: स्थायी डीजीपी के लिए यूपीएससी को भेजा गया प्रस्ताव, तय होगा तीन नामों का पैनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: स्थायी डीजीपी के लिए यूपीएससी को भेजा गया प्रस्ताव, तय होगा तीन नामों का पैनल
Wed, 07 Sep 2022 06:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 07 Sep 2022 06:07 AM IST
सार
UP News: सूत्रों का कहना है कि पैनल के लिए केंद्र सरकार को डीजी रैंक के 20 और एडीजी रैंक के 22 अधिकारियों का प्रस्ताव भेजा गया है, उसमें पहले नंबर वर्ष 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी मुकुल गोयल से लेकर वर्ष 1992 बैच की नीरा रावत तक के नाम वरिष्ठता क्रम में है।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के स्थायी डीजीपी के लिए शासन ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को प्रस्ताव भेज दिया है। इसमें यूपी कॉडर के उन अधिकारियों के नाम शामिल किए गए हैं, जिनकी 30 वर्ष की सेवा अवधि पूरी हो चुकी है। अब यूपीएससी यूपी के डीजीपी के लिए तीन नामों का पैनल तय करेगा।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि पैनल के लिए केंद्र सरकार को डीजी रैंक के 20 और एडीजी रैंक के 22 अधिकारियों का प्रस्ताव भेजा गया है, उसमें पहले नंबर वर्ष 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी मुकुल गोयल से लेकर वर्ष 1992 बैच की नीरा रावत तक के नाम वरिष्ठता क्रम में है। इनमें उन अधिकारियों को भी शामिल किया है, जो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। बता दें प्रदेश में डीजी रैंक के अधिकारियों की संख्या 14 है लेकिन 6 ऐसे अधिकारी केंद्र में एडीजी रैंक में तैनात हैं। ये प्रदेश में लौटते ही डीजी रैंक के लिए अर्ह होंगे।
विज्ञापन
वरिष्ठता के क्रम में भेजे गए सभी अधिकारियों के नाम
यूपीएससी को भेजे गए नाम में वर्ष 1987 बैच के मुकुल गोयल, आरपी सिंह व जीएल मीणा, वर्ष 1988 बैच के आरके विश्वकर्मा, देवेंद्र सिंह चौहान, अनिल कुमार अग्रवाल व आनंद कुमार का नाम सबसे ऊपर है। अगले साल जनवरी में जीएल मीणा और फरवरी में आरपी सिंह रिटायर हो रहे हैं। इस तरह दोनों अधिकारियों की सेवा छह माह से कम बची है।
विज्ञापन
आयोग अगर प्रस्ताव की तिथि के आधार पर पैनल का निर्णय लेता है तो इसमें मौजूदा कार्यवाहक डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान का नाम शामिल होगा। इनके स्थायी डीजीपी बनने की संभावना सबसे अधिक है। गौरतलब है कि मुकुल गोयल को 11 मई 2022 को सरकार ने डीजीपी पद से हटा दिया था। इसके बाद 13 मई को देवेंद्र सिंह चौहान को कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया था।