{"_id":"64650f8b8b7002882a046065","slug":"up-news-principal-secretary-home-gave-instructions-campaign-against-illegal-vehicle-stand-illegal-recovery-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : अवैध वाहन स्टैंड, वसूली और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आज से, प्रमुख सचिव गृह ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : अवैध वाहन स्टैंड, वसूली और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आज से, प्रमुख सचिव गृह ने दिए निर्देश
Thu, 18 May 2023 12:51 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 18 May 2023 12:51 AM IST
सार
प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने इस बाबत सभी मंडलायुक्तों, पुलिस आयुक्तों, जिलाधिकारी व सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव गृह व सूचना संजय प्रसाद।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बृहस्पतिवार से प्रदेश में अवैध टैक्सी स्टैंड, बस स्टैंड, रिक्शा स्टैंड, अवैध वाहनों के संचालन तथा अवैध वसूलीए अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलेगा। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने इस बाबत सभी मंडलायुक्तों, पुलिस आयुक्तों, जिलाधिकारी व सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव गृह ने कहा है कि यह विशेष अभियान 31 मई 2023 तक चलाया जाएगा। खास तौर से सड़क राजमार्गों पर हर प्रकार की अवैध वसूली रोकने के लिए सरकार ने यह सख्त कदम उठाया है। कहा है कि जिलों में जिला प्रशासन, नगर निकाय, पीडब्लूडी, अन्य संबंधित विभागों तथा परिवहन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त टीमें गठित करें।
विज्ञापन
खास तौर पर अवैध स्टैंड चलाने वाले ठेकेदारों पर एक्शन हो। वैकल्पिक स्थल व वेंडिग जोन के स्थान निर्धारित कराकर ही अवैध अतिक्रमण हटवाया जाए। वैकल्पिक स्थानों के चिन्हीकरण के पश्चात ठेले, रेहड़ी आदि वहां लगवाएं। वाहनों के अवैध संचालन करने वालों को सड़क परिवहन माफिया के रूप में चिन्हित करें और उन पर कड़ी कार्रवाई करें। वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर पर आकस्मिक चेंकिग की जाए।
विज्ञापन