फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Prerna canteens will be operated by women at community health centers

UP News : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर महिलाएं संचालित करेगी प्रेरणा कैंटीन

Fri, 03 Feb 2023 11:31 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 03 Feb 2023 11:31 AM IST
सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि प्रेरणा कैंटीन महिलाओं की आर्थिक स्थिति को संवारने वाला महत्वपूर्ण कदम है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इन प्रेरणा कैंटीनों में मोटे अनाज के व्यंजन भी बनाए जाएं तो और अधिक बेहतर होगा।

विज्ञापन
UP News: Prerna canteens will be operated by women at community health centers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Facebook

विस्तार

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रेरणा कैंटीन संचालित करेगी। प्रदेश के कुछ जिलों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कैंटीन का संचालन शुरू हुआ है। कैंटीन में मरीजों और उनके तीमारदारों को भी दीदी कैफे का ताजा भोजन और नाश्ता मिलेगा।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि प्रेरणा कैंटीन महिलाओं की आर्थिक स्थिति को संवारने वाला महत्वपूर्ण कदम है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इन प्रेरणा कैंटीनों में मोटे अनाज के व्यंजन भी बनाए जाएं तो और अधिक बेहतर होगा।  ग्राम्य विकास आयुक्त जी एस प्रियदर्शी ने कहा है कि समूहों की महिलाओं की आमदनी बढ़ाने के लिए उन्हें विभिन्न गतिविधियों से जोड़ कर उन्हें स्वावलंबी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की निदेशक सी. इंदुमती ने सभी मुख्य विकास अधिकारियों को 873 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रेरणा कैंटीन  क्रियाशील कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अभी 167 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रेरणा कैंटीन संचालित हो रही है। उन्होंने सरकारी कार्यालयों एवं विकास खंडों के परिसर में प्रेरणा कैंटीन के लिए स्थान आवंटित करने के निर्देश दिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed