फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News : Preparations to raise the retirement age of engineers in Jal Nigam to 62 years

UP News : जल निगम में अभियंताओं की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने की तैयारी

Thu, 14 Jul 2022 06:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 14 Jul 2022 06:47 AM IST
सार

जल निगम निदेशक मंडल ने संस्तुति कर प्रस्ताव शासन को भेजा। सीएम की सहमति पर कैबिनेट से दिलाई जाएगी प्रस्ताव को मंजूरी।

विज्ञापन
UP News : Preparations to raise the retirement age of engineers in Jal Nigam to 62 years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

चिकित्सकों और राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों की तर्ज पर जल निगम (नगरीय) में भी अभियंताओं की सेवानिवृत्त आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने की तैयारी है। इससे संबंधित प्रस्ताव को जल निगम के निदेशक मंडल ने संस्तुति दे दी है। इस प्रस्ताव को नगर विकास विभाग के पास भेज दिया है। 

विज्ञापन


जल निगम (नगरीय) के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में तर्क दिया गया है कि जल निगम में अभियंता के 526 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 189 पद रिक्त हैं। दूसरे ओर वर्ष 1983, 1984 और 1985 में भर्ती हुए अभियंता अब हर वर्ष सेवानिवृत्त होते जा रहे हैं। ऐसे में दिसंबर 2022 तक 48 अभियंता और सेवानिवृत्त हो जाएंगे। वहीं, जल निगम शहरी और ग्रामीण का बंटवारा होने के बाद 1,238 कर्मी निकायों में समायोजित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


प्रस्ताव में तर्क दिया गया है कि जल निगम नगरीय के पास अमृत, अमृत-2 और स्वच्छ भारत मिशन के साथ ही राज्य सेक्टर के काम हैं। नई भर्ती न होने और अभियंताओं व तकनीकी कर्मियों की कमी होने के चलते परियोजना को समय से पूरा कराने में बाधा आ सकती है। अत: जल निगम के महत्वपूर्ण व जनोपयोगी कामों को ध्यान में रखते हुए उच्च स्तर पर कार्यरत डिग्रीधारी अभियंताओं की अधिवर्षता आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष किया जाना औचित्यपूर्ण है। प्रस्ताव में उत्तर प्रदेश जल निगम कर्मचारी (अधिवर्षता पर सेवानिवृत्ति) विनियमावली-2005 में संशोधन किए जाने का सुझाव भी दिया गया है। प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि वेतन भत्तों आदि का भुगतान जल निगम अपने स्रोतों से वहन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर जल निगम के प्रस्ताव पर शासन स्तर पर भी मंथन चल रहा है। सूत्रों कहना है कि जल्द ही मुख्यमंत्री के समक्ष यह प्रस्ताव रखा जाएगा। सीएम की सहमति के बाद इस प्रस्ताव को कैबिनेट में रखकर मंजूरी लेकर लागू की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed