फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: One month campaign started for prevention of human trafficking and child labor

UP News : मानव तस्करी और बाल श्रम की रोकथाम के लिए एक माह का अभियान शुरू, भारत सहित तमाम देश हैं प्रभावित

Mon, 31 Jul 2023 11:54 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 31 Jul 2023 11:54 AM IST
सार

महिलाओं एवं बच्चों की सीमा पार तस्करी की रोकथाम एवं हिंसा मुक्त वातावरण के निर्माण के लिए सीमावर्ती जिलों में एक माह का विशेष अभियान शुरू किया गया है।

विज्ञापन
UP News: One month campaign started for prevention of human trafficking and child labor
बाल श्रम (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

महिलाओं एवं बच्चों की सीमा पार तस्करी की रोकथाम एवं हिंसा मुक्त वातावरण के निर्माण के लिए सीमावर्ती जिलों में एक माह का विशेष अभियान शुरू किया गया है। इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठन, प्रबुद्धजन, सरकारी संस्थान, शासन, प्रशासन, ग्रामीण संस्थान, युवक मंगल दल, बाल अधिकार कमेटी एवं मीडिया समूहों के सहयोग से इस अभियान को सफल बनाने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन


इस अभियान से जुड़े निदेशक (पार्टनरशिप) पुरु मयंक त्रिपाठी ने बताया कि केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी के निर्देशन में मानव तस्करी एवं बाल श्रम को कठोरता से रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। द एशिया फाउंडेशन एवं एएचटीयू, एसएसबी, पुलिस, सामाजिक संगठन, मीडिया, शासन तथा प्रशासन के सहयोग से अच्छे परिणाम हासिल हुए हैं। उन्होंने बताया कि मानव तस्करी की वैश्विक समस्या से भारत सहित दुनिया के तमाम देश बुरी तरह प्रभावित हैं। देश के 75 सीमावर्ती जिलों में बीते 25 वर्षों में 17 हजार से अधिक महिलाओं, लड़कियों एवं बच्चों को अवैध मानव तस्करी से बचाकर उनके घर तक पहुंचाने और पुनर्वास कराने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन


तस्करों द्वारा गरीब तथा सामाजिक रूप से पिछड़े, आदिवासी समुदाय, अल्पसंख्यक वर्ग, महिलाओं एवं लड़कियों को निशाना बनाया जाता है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 2021 में तस्करी से बचाए गए लोगों में 3912 महिलाएं थीं। जिसमें उड़ीसा(1290), महाराष्ट्र (890), तेलंगाना (796) तथा दिल्ली (509) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed