फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Officers of 25 districts found missing in DGP's surprise inspection, instructions were given for tour

UP News : डीजीपी के आकस्मिक निरीक्षण में नदारद मिले 25 जिलों के अधिकारी, भ्रमण और निरीक्षण के दिए थे निर्देश

Tue, 25 Apr 2023 11:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 25 Apr 2023 11:11 PM IST
सार

डीजीपी ने संबंधित कमिश्नरेट एवं जनपदों के एसपी लाइन एवं अपर पुलिस अधीक्षक को चेतावनी देने तथा पुलिस प्रमुख को इस संबंध में अपना स्पष्टीकरण देने को कहा है।

विज्ञापन
UP News: Officers of 25 districts found missing in DGP's surprise inspection, instructions were given for tour
डीजीपी राजकुमार विश्वकर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

डीजीपी आरके विश्वकर्मा ने प्रदेश के जनपदों एवं कमिश्नरेट में होने वाली मंगलवार की परेड की आकस्मिक चेकिंग कराई, जिसमें 25 जनपदों में अधिकारी परेड में हिस्सा लेते नहीं मिले। डीजीपी ने संबंधित कमिश्नरेट एवं जनपदों के एसपी लाइन एवं अपर पुलिस अधीक्षक को चेतावनी देने तथा पुलिस प्रमुख को इस संबंध में अपना स्पष्टीकरण देने को कहा है।

विज्ञापन


बताते चलें कि डीजीपी ने प्रदेश की समस्त पुलिस लाइन में नियमित रूप से मंगलवार एवं शुक्रवार की परेड, भ्रमण व निरीक्षण के निर्देश दिए थे। उन्होंने समय-समय पर पुलिसकर्मियों में उच्च स्तर का अनुशासन, टर्न-आउट व शारीरिक दक्षता बनाये रखने के लिये पुलिस लाइन में होने वाली परेड में संबंधित जिले के पुलिस अधिकारियों को भी हर हाल में शामिल होने को कहा था। 
विज्ञापन


मंगलवार को जब डीजीपी ने इसका आकस्मिक निरीक्षण कराया तो 25 जिलों के अधिकारी नदारद मिले। डीजीपी ने बाकी जिलों एवं कमिश्नरेट में परेड के साथ स्कोर्ट ड्रिल, शस्त्र प्रशिक्षण, दंगा नियन्त्रण उपकरणों का प्रशिक्षण, क्राइम सीन-सरंक्षण संबंधी प्रशिक्षण एवं बलवा ड्रिल आदि के प्रशिक्षण की प्रशंसा की है। साथ ही, प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को पुलिस लाइन, क्वाटर गार्ड, भोजनालय, कैन्टीन, आवासीय व्यवस्था एवं आरमरी, बैरकों, लाइन्स का भ्रमण एवं निरीक्षण करने के आदेश का कड़ाई से अनुपालन करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed