{"_id":"6338a461c46e5a1c5511826a","slug":"up-news-not-even-one-of-city-of-up-in-10-cleanest-cities-in-the-country","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Swachh Survekshan : देश के 10 स्वच्छतम शहरों में यूपी का एक भी नहीं, प्रदेश में गाजियाबाद अव्वल, लखनऊ फिसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Swachh Survekshan : देश के 10 स्वच्छतम शहरों में यूपी का एक भी नहीं, प्रदेश में गाजियाबाद अव्वल, लखनऊ फिसला
Sun, 02 Oct 2022 06:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 02 Oct 2022 06:06 AM IST
सार
UP News : देश के सबसे स्वच्छ शहरों की रैंकिंग में यूपी का एक भी शहर शीर्ष 10 में शामिल नहीं है। गाजियाबाद ने लखनऊ को पछाड़कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। पिछले सर्वेक्षण में यूपी में लखनऊ पहले व गाजियाबाद दूसरे स्थान पर था।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : twitter
विस्तार
देश के सबसे स्वच्छ शहरों की रैंकिंग में यूपी का एक भी शहर शीर्ष 10 में शामिल नहीं है। गाजियाबाद ने लखनऊ को पछाड़कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। पिछले सर्वेक्षण में यूपी में लखनऊ पहले व गाजियाबाद दूसरे स्थान पर था।
विज्ञापन
केंद्र सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कार 2022 के परिणाम शनिवार को घोषित किए गए। 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरो में गाजियाबाद के बाद मेरठ, प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, आगरा और कानपुर का नंबर है। यानी लखनऊ एक नंबर से फिसल कर चौथे नंबर पर आ गया है।
विज्ञापन
इसी तरह एक लाख से 10 लाख की आबादी वाले शहर में नोएडा देश में पांचवे और यूपी में 1 पहले नंबर पर है। प्रदेश में अलीगढ़ दूसरे, मथुरा तीसरे, फिरोजाबाद चौथे और गोंडा पांचवे स्थान पर है। एक लाख से 10 लाख की कैटगरी वाले शहरों में नोएडा, अलीगढ़ और मथुरा के अलावा कोई भी शहर टॉप 100 में जगह नहीं बना पाया है।
विज्ञापन
प्रदेश की रैंकिंग फिसली
ओवर आल रैंकिंग में उत्तर प्रदेश की स्थिति पिछले वर्ष की तुलना में बिगड़ी है। 2021 के सवेक्षण में यूपी का स्थान छठां था जबकि 2022 के सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश का स्थान 10वां आया है।
प्रदेश को मिले 13 पुरस्कार
प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने बताया कि प्रदेश को इस वर्ष कुल 13 पुरस्कार हासिल हुए हैं। इसमें तीन नगर निगम, चार नगर पालिका परिषद और तीन नगर पंचायते हैं। इनमें नगर निगम लखनऊ, कानपुर नगर और मेरठ शामिल हैं। वहीं, पिछले साल देश भर के शहरों में 12वें स्थान पर रहा लखनऊ गिरकर 17वें स्थान पर आ गया है।
क्या खास
- एक लाख से कम आबादी वाले शहरों में बिजनौर को सर्वश्रेष्ठ गंगा शहर में पहला स्थान मिला। वहीं, एक लाख से अधिक आबादी वाले गंगा शहरों में वाराणसी को दूसरा स्थान मिला
- बेस्ट सिटी फॉर इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज में लखनऊ कैंटोनमेंट बोर्ड को चुना गया है
- अयोध्या को प्रदेश में 11वां स्थान मिला है। पिछली बार यह 13वें नंबर पर था