फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: North India's largest mall ready, today CM and Defense Minister will inaugurate

UP News : उत्तर भारत का सबसे बड़ा मॉल तैयार, आज सीएम योगी और रक्षामंत्री करेंगे उद्घाटन

Sun, 10 Jul 2022 08:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 10 Jul 2022 08:01 AM IST
सार

खरीदारी के लिए कल से खुलेगा 2000 करोड़ से बना लुलु मॉल, इंवेस्टर्स समिट में हुई थी घोषणा। लखनऊ में बने सबसे बड़े मॉल में हाइपर मार्केट, गेमिंग जोन आकर्षण।
 

विज्ञापन
UP News: North India's largest mall ready, today CM and Defense Minister will inaugurate
लुलु मॉल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो हजार करोड़ रुपये की लागत से बना उत्तर भारत का सबसे बड़ा लुलु मॉल सोमवार से आम लोगों की खरीदारी के लिए खुल जाएगा। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मॉल का उद्घाटन करेंगे। मॉल का निर्माण सुशांत गोल्फ सिटी में शहीद पथ पर करीब 22 लाख वर्गफीट में किया गया है। इसका मुख्य आकर्षण यहां बना प्रदेश का सबसे बड़ा हाइपर मार्केट और गेमिंग जोन है। इसके अलावा शादियों की खरीदारी के लिए वेडिंग एरीना और मनोरंजन के लिए 11 स्क्रीन का सुपरप्लेक्स भी यहां तैयार किया गया है।

विज्ञापन


मॉल में आयोजित प्रेसवार्ता में यूपी में लुलु समूह के क्षेत्रीय निदेशक जयकुमार गंगाधरन ने बताया कि लोगों के खरीदारी व मनोरंजन के अनुभव को शानदार बनाने के लिए शॉपिंग मॉल अब तैयार है। यहां अंतरराष्ट्रीय मानकों व सुविधाओं के साथ देश-विदेश के ब्रांड के सामान की खरीदारी की जा सकेगी। मॉल के अंदर 15 रेस्त्रां, 25 आउटलेट के साथ 1600 लोगों के बैठने की क्षमता के साथ बना फूडकोर्ट भी है। यहां 3000 वाहनों की पार्किंग क्षमता है। वहीं 50 हजार लोग एक साथ यहां शॉपिंग कर सकते हैं। 
विज्ञापन


लुलु मॉल लखनऊ के महाप्रबंधक समीर वर्मा ने बताया कि पर्यटकों को शटल सेवा उपलब्ध कराए जाने पर भी कंपनी विचार कर रही है। यहां ग्रोसरी से लेकर फैशन और इलेक्ट्रॉनिक्स, होम डेकोर का सामान भी मिलेगा। यह लुलु समूह का पांचवां शॉपिंग मॉल है। लखनऊ के मॉल को बनाने की घोषणा इंवेस्टर्स समिट में हुई थी। इसे कोविड के बाद भी न्यूनतम समय में पूरा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के सीईओ व निदेशक लुलु समूह इंडिया निषाद एमए ने बताया कि अब प्रयागराज और वाराणसी में भी नए शॉपिंग मॉल पर कंपनी काम कर रही है। रिटेल प्रोजेक्ट्स के अलावा लुलु समूह ने फू ड प्रोसेसिंग हब की भी घोषणा की गई है। करीब 500 करोड़ रुपये के निवेश के साथ ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन है। प्रेसवार्ता में नोमान अजीज अहमद शकूर महाप्रबंधक, अनंतराम निदेशक, नंदकुमार विजयन निदेशक मार्केटिंग व कम्युनिकेशन, शिबू फिजिप्स निदेशक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed