फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Nodal officers appointed in 27 districts to improve power system, will report on five points

UP News : बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए 27 जिलों में नोडल अधिकारी नियुक्त, पांच बिंदुओं पर देंगे रिपोर्ट

Mon, 19 Jun 2023 09:06 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 19 Jun 2023 09:06 AM IST
सार

अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता खुद मध्यांचल से जुड़े विभिन्न जिलों का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं, जबकि कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार पश्चिमांचल के विभिन्न जिलों में डेरा डाले हुए हैं। इसी तरह अन्य अधिकारियों को भी विभिन्न जिलों में भेजा गया है। 

विज्ञापन
UP News: Nodal officers appointed in 27 districts to improve power system, will report on five points
power demo, बिजली डेमो, बिजली, power corporation - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी में बेपटरी हुई बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए नई रणनीति अपनाई गई है। ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव, कॉरपोरेशन प्रबंध निदेशक सहित आला अफसर फील्ड में उतर गए हैं तो मंडल मुख्यालय सहित 27 जिलों में नोडल अधिकारी तैनात कर दिया गया है। ये अधिकारी विद्युत व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए जिले में की जा रही व्यवस्थाओँ की निगरानी करेंगे। बिजली आपूर्ति की स्थिति से लेकर स्टोर में उपलब्ध सामग्री सहित पांच बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार करेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश में खपत के अनुरूप बिजली उपलब्ध है। इसके बाद भी विभिन्न इलाके के उपभोक्ताओँ को बिजली नहीं मिल पा रही है। इसके पीछे बड़ी वजह संसाधनों का अभाव बताया जा रहा है। ऐसे में अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता खुद मध्यांचल से जुड़े विभिन्न जिलों का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं, जबकि कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार पश्चिमांचल के विभिन्न जिलों में डेरा डाले हुए हैं। इसी तरह अन्य अधिकारियों को भी विभिन्न जिलों में भेजा गया है। 
विज्ञापन


इस बीच रविवार को पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष एम देवराज ने मंडल मुख्यालय सहित 27 जिलों में नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया है। ये अधिकारी 19 से 21 जून तक संबंधित जिले में भ्रमण कर पांच सूत्री रिपोर्ट भी तैयार करेंगे। इसमें विद्युत आपूर्ति, क्षतिग्रस्त पावर एवं वितरण परवर्तकों की स्थिति, वर्कशॉप में वितरण प्रवर्तक की उपलब्धता की स्थिति, स्टोर में सामग्री की उपलब्धता की स्थिति तथा विद्युत आपूर्ति संबंधित शिकायतों के निस्तारण की स्थिति पर रिपोर्ट देंगे। जिलों से आने वाली रिपोर्ट पर 22 जून को कारपोरेशन मुख्यालय में समीक्षा की जाएगी। फिर संबंधित जिले के लिए अगली रणनीति तैयार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं नोडल अधिकारी
मुरादाबाद की जिम्मेदारी कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार और कानपुर की जिम्मेदारी पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक गुरु प्रसाद को सौंपी गई है। इसी तरह आजमगढ़ में निदेशक (कार्मिक) राकेश प्रसाद, मऊ मं मुख्य अभियंता अजय अग्रवाल, मिर्जापुर में मुख्य अधियंता पंकज मालवीय, गाजीपुर में मुख्य अभियंता महेंद्र कुमार, गोरखपुर में निदेशक (प्रोजेक्ट) संजय कुमार दत्ता, वाराणसी में निदेशक (आपरेशन) पियूष गर्ग, प्रयागराज में मुख्य अभियंता दीपक रायजादा, अयोध्या में निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) मृगांक शेखर, गोंडा में मुख्य अभियंता सिविल अशोक सेठ, बरेली में निदेशक (वाणिज्य) अमित कुमार श्रीवास्तव, बहराइच में मुख्य अभियंता सिविल आफताब अहमद, शाहजहांपुर में मुख्य अभियंता आनंद कुमार, खीरी में मुख्य अभियंता (प्रगति) आरके तिवारी, लखनऊ में केवी सिंह निदेशक (वितरण), एटा मुख्य अभियंता अशोक सक्सेना, अलीगढ़ में मुख्य अभियंता संदीप तिवारी, मथुरा में मुख्य अभियंता आशीष अस्थाना, बांदा में मुख्य अभियंता राजीव ढांढा, झांसी में मुख्य अभियंता शैलेश, बुलंदशहर में मुख्य अभियंता पारेषण नैय्यर कमाल, मुजफ्फरनगर में मुख्य अभियंता सिविल राजीव सिंह, सहारनपुर में मुख्य अभियंता रेस्पो सैयद तारीफ जलील, गाजियाबाद में मुख्य अभियंता सुशील कुमार, नोएडा में मुख्य अभियता (वाणिज्य) सीवीएस गौतम को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed