फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP NEWS New scheme for home seekers in Lucknow registration LDA flats starts today

UP NEWS : लखनऊ में घर की चाहत रखने वालों के लिए नई स्कीम, एलडीए के 2568 फ्लैटों के लिए पंजीकरण आज से

Sat, 04 Oct 2025 09:21 AM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Sat, 04 Oct 2025 09:21 AM IST
सार

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि देवपुर पारा अल्प आयवर्ग की पहली ऐसी योजना है जिसमें लिफ्ट की भी सुविधा है।

विज्ञापन
UP NEWS New scheme for home seekers in Lucknow registration LDA flats starts today
फ्लैट। सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लखनऊ में घर की चाहत रखने वालों के लिए एलडीए ने शुक्रवार को दो योजनाएं लॉन्च कर दीं। इनके 2568 फ्लैटों के लिए पंजीकरण शनिवार से शुरू होगा। डालीबाग में माफिया मुख्तार अंसारी के कब्जे से छुड़ाई जमीन पर 72 सस्ते फ्लैटों की सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना के लिए तीन नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण होंगे। उधर, देवपुर पारा में अटल आवासीय बहुमंजिला योजना के 2496 फ्लैटों के लिए पंजीकरण एक महीने तक वेवसाइट https; //restration.ldaluc-know.in/ पर किए जा सकेंगे।

विज्ञापन


अच्छी लोकेशन, कम कीमत व सुविधाओं के लिहाज से डालीबाग के फ्लैटों की मांग सबसे ज्यादा है। योजना से बालू अड्डा्र, 1090 चौराहा, नरही, सिकंदराबाग व हजरतगंज चौरा पांच से 10 मिनट की दूरी पर है। यहां पानी व बिजली आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था व दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन


अटल आवासीय योजना में लिफ्ट की सुविधा
एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि देवपुर पारा अल्प आयवर्ग की पहली ऐसी योजना है जिसमें लिफ्ट की भी सुविधा है। यहां 12 से लेकर 19 मंजिल के कुल 15 टावर हैं। बिजली के वैकल्पिक इंतजाम के लिए डीजी सेट लगाया गया है। योजना में कुल 2,496 फ्लैट हैं। यहां पानी, सुरक्षा व्यवस्था, ग्रीन एवं किड्स प्ले एरिया व पार्किंग आदि सुविधाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरदार वल्लभ भाई पटेल योजना

  • फ्लैटों की संख्या : 72
  • कीमत: 10.70 लाख रुपये
  • क्षेत्रफल : 36.55 वर्ग मीटर
  • पंजीकरण राशि : सामान्य वर्ग के
  • फ्लैट की कीमत का पांच व आरक्षित वर्ग के फ्लैट का ढाई प्रतिशत।

अटल आवासीय योजना पारा

  • फ्लैटों की संख्या : 2496 (इनमें से
  • 1832 वन बीएचके, 664 टू बीएचके)
  • कीमत: 9.82 से 25 लाख रुपये।
  • क्षेत्रफल : 30 से 54.95 वर्गमीटर।

(पंजीकरण राशि : सामान्य वर्ग के फ्लैट की कीमत का पांच व आरक्षित वर्ग के फ्लैट का ढाई प्रतिशत)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed