{"_id":"640a1918fbc8a4c6780c8713","slug":"up-news-ncert-syllabus-will-be-applicable-in-first-and-second-class-in-council-schools-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : परिषदीय विद्यालयों में पहली और दूसरी कक्षा में भी लागू होगा एनसीईआरटी पाठ्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : परिषदीय विद्यालयों में पहली और दूसरी कक्षा में भी लागू होगा एनसीईआरटी पाठ्यक्रम
Thu, 09 Mar 2023 11:06 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 09 Mar 2023 11:06 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार सुबह 11 बजे लोक भवन में होने वाली कैबिनेट बैठक होगी। कैबिनेट बैठक में करीब एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों को मंजूरी दिए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
एनसीईआरटी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में पहली और दूसरी कक्षा में भी शैक्षिक सत्र 2023-24 से राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) का पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा। खेल नीति-2023 को भी मंजूरी दी जा सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार सुबह 11 बजे लोक भवन में होने वाली कैबिनेट बैठक होगी। कैबिनेट बैठक में करीब एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों को मंजूरी दिए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 3 से 8 तक एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने का निर्णय पहले हो चुका है। परिषदीय विद्यालयों में एनसीईआरटी की पुस्तकें पहुंचनी भी शुरू हो गई हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत एनसीईआरटी ने 2023-24 से कक्षा 1 और 2 में नया पाठ्यक्रम लागू किया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने उसी पाठ्यक्रम को परिषदीय विद्यालयों में लागू करने का निर्णय किया है। कैबिनेट बैठक में पहली और दूसरी कक्षा में एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम को लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जा सकती है।
विज्ञापन
कैबिनेट बैठक में खाद्य एवं रसद आपूर्ति विभाग की ओर से ई-पॉस मशीनों के नए वेंडर के चयन का प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी। कैबिनेट बैठक में नई खेल नीति 2023 को भी मंजूरी मिल सकती है। इसमें 100 करोड़ रुपये के खेल विकास कोष बनाने, 14 खेलों के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के आधार पर राज्य प्रशिक्षण खेल संस्थान की स्थापना का भी प्रस्ताव है। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए विदेश भेजने के लिए आर्थिक सहायता का भी प्रस्ताव किया गया है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के सड़कों के चौड़ीकरण के प्रस्ताव और अयोध्या में पर्यटन विकास कार्य के उच्च विशिष्टियों के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी। कैबिनेट में कुछ निजी विश्वविद्यालयों को आशय पत्र जारी करने के प्रस्ताव पर भी फैसले की संभावना है।