फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: MOU with Ananda Dairy and two Brazilian companies

UP News : गोवंश संवर्धन में ब्राजील करेगा सहयोग, आनंदा डेयरी के साथ ब्राजील की दो कंपनियों से एमओयू

Tue, 07 Nov 2023 12:53 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 07 Nov 2023 12:53 AM IST
सार

प्रदेश के डेयरी सेक्टर को बड़ा औद्योगिक स्वरूप देने में ब्राजील सहयोगी बनेगा। ब्राजील की दो बड़ी कंपनियों ने सोमवार को आनंदा डेयरी के साथ पोषण युक्त पशु चारा व गोवंश नस्ल सुधार के लिए मिलकर काम करने को एमओयू किया।

विज्ञापन
UP News: MOU with Ananda Dairy and two Brazilian companies
सीएम योगी ब्राजील के डलीगेशन एवं आनन्दा डेयरी के मध्य एमओयू साइनिंग के अवसर पर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के डेयरी सेक्टर को बड़ा औद्योगिक स्वरूप देने में ब्राजील सहयोगी बनेगा। ब्राजील की दो बड़ी कंपनियों ने सोमवार को आनंदा डेयरी के साथ पोषण युक्त पशु चारा व गोवंश नस्ल सुधार के लिए मिलकर काम करने को एमओयू किया। दिसंबर 2022 में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट रोड शो के दौरान ब्राजील गई टीम यूपी के साथ हुई बातचीत के अनुसार अब इसे क्रियान्वित किया जा रहा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत में ब्राजील के राजदूत केनेथ नोब्रेगा की उपस्थिति में आनंदा डेयरी के साथ ब्राजीलियन कंपनी अमेरिया पजोरा और बीएच एम्ब्रियोस ने एमओयू किया। इस अवसर पर ब्राजील के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एमओयू प्रदेश के किसानों के लिए दुधारु पशुओं के पोषण व प्रजनन में प्रयोग की जाने वाली तकनीकी के माध्यम से दूध उत्पादन में वृद्धि में मदद करेगी। डेयरी सेक्टर की बेहतरी के लिए पशुचारा व नस्ल सुधार दोनों महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत व ब्राजील के संबंध हमेशा मैत्रीपूर्ण रहे हैं। दोनों देशों के बीच आपसी समझ, बढ़ते हुए द्विपक्षीय व्यापार तथा सर्वांगीण सहयोग प्रमुख है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में भारत और ब्राजील के बीच द्विपक्षीय व्यापार दोगुना हो गया है। इसमें वित्तीय वर्ष 2022-23 में भारत से ब्राजील को 4.5 बिलियन यूएस डॉलर का निर्यात किया गया तथा ब्राजील से भारत द्वारा 7.14 बिलियन यूएस डॉलर का आयात हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत व ब्राजील के बीच कृषि, खाद्य प्रसंस्करण एवं पशुपालन द्विपक्षीय सहयोग के अन्य प्रमुख फोकस क्षेत्र हैं। ब्राज़ील और भारत के गोधन की आनुवंशिक विरासत एक जैसी है। भारत में ब्राजील के राजदूत केनेथ नोब्रेगा ने कहा कि यह व्यपारिक समझौता दोनों देशों के बीच पारस्परिक संबंधों को और मजबूत करेगा। बता दें कि अमेरिया पजोरा कंपनी प्रमुख रूप से (कुत्तों व बिल्लियों को छोड़कर) पशुओं एवं पक्षियों के लिए पशु चारा, चारा-सामग्री व सहायक सामग्री का उत्पादन करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed