{"_id":"64872bad27a4898f8e0fc8b5","slug":"up-news-letter-of-intent-issued-to-develop-five-bus-stands-on-ppp-model-will-be-developed-on-the-lines-of-ai-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : पीपीपी मॉडल पर पांच बस अड्डों विकसित करने के लिए आशय पत्र जारी, एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : पीपीपी मॉडल पर पांच बस अड्डों विकसित करने के लिए आशय पत्र जारी, एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित होंगे
Mon, 12 Jun 2023 07:59 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 12 Jun 2023 07:59 PM IST
सार
परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि इन बस 23 बस स्टेशनों पर यात्रियों को सभी अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया होगी। इसकी कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में 23 बस अड्डों को एयरपोर्ट के तर्ज पर विकसित किए जाने की परिवहन निगम की योजना परवान चढ़ने लगी है। इनमें से 5 बस अड्डों को पीपीपी मॉडल पर विकसित करने के लिए लेटर ऑफ इंटेट (एलओआई) आशय पत्र जारी कर दिए गए हैं। अब जल्द ही इन पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन
परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि इन बस 23 बस स्टेशनों पर यात्रियों को सभी अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया होगी। इसकी कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इनमें से 05 बस स्टेशनों के लिए प्राप्त निविदाओं को उपयुक्त पाते हुए मंत्रिपरिषद की बैठक में इन सभी को आशयपत्र जारी करने का अनुमोदन मिल गया था। इनके विकास पर 701 करोड़ की लागत आएगी।
विज्ञापन
इनमें बस स्टेशन कौशांबी गाजियाबाद, विभूति खंड गोमती नगर लखनऊ, सिविल लाइंस प्रयागराज तथा गाजियाबाद ओल्ड बस टर्मिनल गाजियाबाद के लिए ओमेक्स लिमिटेड नई दिल्ली तथा आगरा फोर्ट बस टर्मिनल आगरा के लिए मै. एजी इंटरप्राइजेज सफल बोलीदाता घोषित हुए हैं। इनको निगम को ओर से आशय पत्र जारी कर दिया गया है। शेष 18 बस स्टेशनों के लिए पुनः निविदा आमंत्रित की जाएंगी। सरकार इन सभी बस अड्डों को डिजाइन बिल्ड फाइनेंस ऑपरेट एंड ट्रांसफर मॉडल पर विकसित किए जाने की मशक्कत कर रही है।
विज्ञापन