{"_id":"66a94101974f29d1900b62b6","slug":"up-news-jayant-chaudhary-will-meet-to-cm-yogi-adityanath-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : लखनऊ आ रहे हैं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कल मुख्यमंत्री योगी से करेंगे मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : लखनऊ आ रहे हैं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कल मुख्यमंत्री योगी से करेंगे मुलाकात
Wed, 31 Jul 2024 05:19 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 31 Jul 2024 05:19 AM IST
सार
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार लखनऊ आ रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष की पार्टी ने भव्य स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
केंद्रीय कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
केंद्रीय कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी एक अगस्त को लखनऊ आएंगे। वे विभागीय कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
वहीं, केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार लखनऊ आ रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष की पार्टी ने भव्य स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है। वे पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद शाम चार बजे से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय व राष्ट्रीय कौशल विकास निगम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। शाम छह बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
मंगलवार को प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने जयंत चौधरी के आगमन को देखते हुए प्रदेश कार्यालय पर बैठक की। इसमें उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अलग-अलग स्वागत की जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन