{"_id":"62d027e3ace40202b34d8764","slug":"up-news-in-six-districts-the-number-of-people-taking-both-doses-is-less-than-90-percent-now-a-special-campaign-is-being-run-to-increase-vaccination","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : छह जिलों में दोनों डोज लेने वालों की संख्या 90 फीसदी से कम, टीकाकरण बढ़ाने के लिए चलाया जा रहा अब विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : छह जिलों में दोनों डोज लेने वालों की संख्या 90 फीसदी से कम, टीकाकरण बढ़ाने के लिए चलाया जा रहा अब विशेष अभियान
Thu, 14 Jul 2022 07:57 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 14 Jul 2022 07:57 PM IST
सार
प्रदेश में 18 साल से अधिक उम्र वालों में पहली डोज लेने वालों की संख्या लक्ष्य के सापेक्ष 104 फीसदी तक पहुंच गई है। अमरोहा में 98.02 और गौतमबुद्धनगर में 134.12 फीसदी टीकाकरण हुआ है।
विज्ञापन
टीकाकरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के छह जिले टीकाकरण के लिहाज से संवेदनशील हैं। इन जिलों में कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लेने वाले 18 साल से अधिक उम्र के लोगों की संख्या 90 फीसदी से कम है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग इन जिलों में टीकाकरण के लिए विशेष अभियान चला रहा है। इसके तहत लोगों को फोन किया जा रहा है और घर-घर टीमें भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में 18 साल से अधिक उम्र वालों में पहली डोज लेने वालों की संख्या लक्ष्य के सापेक्ष 104 फीसदी तक पहुंच गई है। अमरोहा में 98.02 और गौतमबुद्धनगर में 134.12 फीसदी टीकाकरण हुआ है। पर 18 साल से अधिक उम्र वालों में दूसरी डोज की संख्या 97.91 फीसदी है। सिद्धार्थनगर में 86.38 फीसदी, महोबा में 87.92, कन्नौज में 89.16, मेरठ में 89.41, आगरा में 89.72 और कासगंज में 89.41 फीसदी लोगों ने टीके की दूसरी डोज ली है।
विज्ञापन
ये छह जिले दूसरी डोज लगवाने वालों के लिहाज से संवेदनशील माने गए हैं। इसलिए इन जिलों में टीकाकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उधर, लखनऊ सहित 19 जिले में 90 से 95 फीसदी लोगों ने टीके की दोनों डोज ले ली है जबकि 50 जिले में 95 फीसदी से अधिक टीकाकरण हुआ है।
विज्ञापन
शाहजहांपुर में 113.12 फीसदी टीकाकरण
प्रदेश में 100 फीसदी से अधिक दोनों डोज लेने वाले जिलों की संख्या 29 है। सर्वाधिक 113.12 फीसदी टीकाकरण शाहजहांपुर, 107.86 फीसदी मैनपुरी, 107.35 फीसदी सुल्तानपुर और 107.05 फीसदी इटावा में हुआ है।
कम या ज्यादा टीकाकरण की हैं ये वजहें
राज्य टीकाकरण प्रभारी डॉ. अजय घई ने बताया कि जिन छह जिलों में दोनों डोज लेने वालों की संख्या कम है, वहां से दूसरे जिलों में आवागमन करने वालों की संख्या अधिक रहती है। मेरठ और आगरा के ज्यादातर लोग रोजाना दिल्ली व राजस्थान आते-जाते हैं। ऐसे में संभव है कि ये लोग वहां टीकाकरण करा लिए हों।
इसी तरह महोबा व सिद्धार्थनगर में एक तरफ जागरूकता का अभाव है तो दूसरी तरफ यहां से पलायन अधिक होता है। फिर भी पहले टीके के रिकॉर्ड को देखते हुए वहां नए सिरे से सर्वे शुरू कराया गया है। जिन जिलों में अधिक टीकाकरण हुआ है, उसके भी पीछे यही वजह है कि वहां आसपास के दूसरे जिले के लोग आकर टीका लगवा लिए हैं।