फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Happy Holi... Celebrate it with enthusiasm and decency, it is a festival of brotherhood.

UP News: होली की शुभकामाएं...उत्साह और शालीनता से मनाएं, भाईचारे का है पर्व, मुख्यमंत्री ने दिया ये संदेश

Sun, 01 Mar 2026 08:05 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 01 Mar 2026 08:05 PM IST
सार

होली के पर्व पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री समेत तमाम नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। सभी ने आपसी सद्भाव, भाईचारे और रंगों की खुशियां साझा करने का संदेश देते हुए शांति, सौहार्द और समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन
UP News: Happy Holi... Celebrate it with enthusiasm and decency, it is a festival of brotherhood.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि होलिकोत्सव भारतीय संस्कृति का जीवन्त उत्सव है, जो सामाजिक समरसता, सौहार्द और सहयोग की भावना को मजबूत करता है। मुख्यमंत्री ने लोगों से त्योहार को हर्षोल्लास, शालीनता और मर्यादा के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने अफवाहों से दूर रहने और प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि होली का संदेश प्रेम, विश्वास और सकारात्मकता को बढ़ावा देता है तथा समाज के सभी वर्गों को जोड़ता है।

विज्ञापन


होली सद्भाव का पर्व, उत्साह और शालीनता से मनाएं : केशव प्रसाद मौर्य
लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने होली के पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह रंगोत्सव आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है, जो सभी के जीवन में खुशियों के रंग भरता है। मौर्य ने लोगों से पर्व को उत्साह, शालीनता और परंपराओं के अनुरूप मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली समाज को जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला उत्सव है, इसलिए ऐसा कोई कार्य न करें जिससे किसी की भावनाएं आहत हों।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सोमवार से चलेंगी छह होली स्पेशल ट्रेनें, होली पर घर आने और जाने वालों को मिलेगी कंफर्म सीट ; जानिए डिटेल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राजधानी की 3729 जगहों पर होगा होलिका दहन, ड्रोन से होगी निगरानी; सोशल मीडिया पर भी रहेगी नजर


जल संरक्षण का संकल्प लें- राज्यपाल
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेश की जनता को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह रंगों का उत्सव जीवन में प्रेम, सौहार्द और नई ऊर्जा का संचार करे। आइए, प्राकृतिक रंगों से होली मनाएं, जल संरक्षण का संकल्प लें और समाज में भाईचारा बढ़ाएं। आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य सदैव बना रहे। सभी के लिए मंगलमय, सुरक्षित और आनंदमयी होली। आपका परिवार खुशियों से भरा रहे और सपने पूरे हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed