{"_id":"6429c214ea712fdd0300ce83","slug":"up-news-hailstorm-and-rain-damaged-crops-on-35-480-52-hectares-of-1-07-lakh-farmers-in-11-districts-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : ओलावृष्टि और बरसात से 11 जिलों के 1.07 लाख किसानों की 35,480.52 हेक्टेयर भूमि पर फसल खराब हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : ओलावृष्टि और बरसात से 11 जिलों के 1.07 लाख किसानों की 35,480.52 हेक्टेयर भूमि पर फसल खराब हुई
Mon, 03 Apr 2023 12:28 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:28 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को ओलावृष्टि और बरसात से प्रभावित हुई फसलों का आकलन कराकर किसानों को जल्द से जल्द कृषि निवेश अनुदान राहत देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
चिंता में किसान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश में 15 मार्च से 2 अप्रैल तक हुई ओलावृष्टि और बरसात से 11 जिलों के 1,07,523 किसानों की फसल खराब हुई है। 35480,.52 हेक्टेयर कृषि भूमि पर फसल खराब होने पर किसानों को 58 करोड़ 59 लाख 29 हजार रुपये मुआवजा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को ओलावृष्टि और बरसात से प्रभावित हुई फसलों का आकलन कराकर किसानों को जल्द से जल्द कृषि निवेश अनुदान राहत देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
राहत आयुक्त प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि 31 मार्च से 02 अप्रैल, 2023 के बीच 10 जिलों में ओलावृष्टि व वर्षा से प्रभावित फसल का प्लॉटवार आकलन कराया जा रहा है। 15 मार्च, 2023 से अब तक हुए सर्वे में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से 11 जिलों में 1 लाख 7 हजार 523 किसानों की फसल 33 फीसदी से अधिक खराब हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 31 मार्च से 02 अप्रैल के बीच फतेहपुर, पीलीभीत, बरेली, सीतापुर, अलीगढ़, मुरादाबाद, सोनभद्र, हमीरपुर, सम्भल तथा उन्नाव में ओलावृष्टि व वर्षा से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि 15 मार्च, 2023 से अब तक हुए सर्वे में फतेहपुर में 5026 किसानों का 1343 हेक्टेयर, आगरा में 4738 किसानों का 2804.15 हेक्टेयर, बरेली में 3090 किसानों का 559 हेक्टेयर, चन्दौली में 11265 किसानों का 2986.81 हेक्टेयर, हमीरपुर में 396 किसानों का 271.83 हेक्टेयर, झांसी में 205 किसानों का 145 हेक्टेयर, ललितपुर में 7380 किसानों का 6216.23 हेक्टेयर कृषि भूमि पर फसल खराब हुई है।
विज्ञापन
प्रयागराज में 9252 किसानों का 4448.20 हेक्टेयर में फसल खराब हुई है। उन्नाव में 5505 किसानों का 2801 हेक्टेयर, वाराणसी में 58393 किसानों का 13112 हेक्टेयर तथा लखीमपुर खीरी में 2273 किसानों का 792.52 हेक्टेयर कृषि क्षेत्रफल प्रभावित हुआ है।