फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Green signal for body construction of new 775 roadways buses

UP News : नई 775 रोडवेज बसों की बॉडी निर्माण को हरी झंडी, परिवहन निगम की निदेशक मंडल बैठक में लिया गया फैसला

Wed, 14 Dec 2022 09:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 14 Dec 2022 09:22 PM IST
सार

बैठक में निर्णय लिया गया कि भिक्षावृत्ति से मुक्त कराए गए बच्चों को साक्षर बनाने में रोडवेज सहायोग करेगा। आरक्षित मूल्य पर नीलामी में एक बस नगर निगम को दी जाएगी ताकि इसमें स्मार्ट क्लास चलाई जा सके। इसमें बाकायदा एलईडी लगाकर कक्षाएं चलाई जाएंगी।

विज्ञापन
UP News: Green signal for body construction of new 775 roadways buses
परिवहन निगम के निदेशक मंडल की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई खरीदी जा रही रोडवेज की 775 साधारण बसों की बॉडी बनाने के लिए टेंडर जारी करने को हरी झंडी दे दी गई। परिवहन निगम के निदेशक मंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। इसके अलावा संविदा चालकों परिचालकों के लिए प्रोत्साहन राशि देने की अवधि चार माह बढ़ाई गई है।

विज्ञापन


निदेशक मंडल की बुधवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि नई खरीदी जा रहीं बीएस 6 मॉडल की बसों की बॉडी बनवाई जाए। साथ ही कानपुर स्थित केंद्रीय कार्यशाला एवं डा. राम मनोहर लोहिया कार्यशाला के स्पेयर पार्ट की बिक्री के अधिकार में भी बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया। मथुरा स्थित नव निर्मित जयसिंहपुरा बस स्टेशन पर निगम बसों के आवागमन के लिए अप्रोच रोड की चौड़ाई बढ़ाने के लिए पराग डेरी की भूमि 247 लाख में खरीदने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


परिवहन निगम की बसों को अनुबंध पर चलाने के लिए बस संचालकों की ज्यादा बैठकें करने पर भी सहमति बनी। इसके अलावा अतिरिक्त किमी चलने पर संविदा चालक परिचालकों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि योजना अब 30 अप्रैल तक चलाने का निर्णय लिया गया। पदोन्नति से इंकार करने वाले कर्मचारियों को भविष्य में पदोन्नति न देने, चालकों परिचालकों को सुरक्षित संचालन की काउंसिलिंग कराने, बसों की समय पर तकनीकी जांच करने तथा आईटी सेल का गठन करने के लिए अनुमोदन दिया गया है। बैठक में रोडवेज चेयरमैन राजेंद्र कुमार तिवारी, प्रमुख सचिव वेक्टेश्वर लू, एमडी संजय कुमार, अजित सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिक्षावृत्ति से मुक्त कराए बच्चों की स्मार्ट क्लास को देंगे बस
बैठक में निर्णय लिया गया कि भिक्षावृत्ति से मुक्त कराए गए बच्चों को साक्षर बनाने में रोडवेज सहायोग करेगा। आरक्षित मूल्य पर नीलामी में एक बस नगर निगम को दी जाएगी ताकि इसमें स्मार्ट क्लास चलाई जा सके। इसमें बाकायदा एलईडी लगाकर कक्षाएं चलाई जाएंगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed