फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Five kg lye and two kg gram will be available in the relief packet, flour, pulses, rice will be avail

UP News : राहत पैकेट में मिलेगा पांच किलो लाई और दो किलो चना, दूसरे पैकेट में आटा, दाल, चावल मिलेगा

Wed, 17 May 2023 07:56 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 17 May 2023 07:56 PM IST
सार

बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक परिवार को दो पैकेट में खाद्य सामग्री दी जाएगी। पहले पैकेट में पांच किलो लाई, दो किलो चना, एक किलो गुड़, दस पैकेट बिस्किट, एक पैकेट माचिस, एक पैकेट मोमबत्ती, दो नहाने के साबुन, 20 लीटर का एक जरीकेन और एक तिरपाल दिया जाएगा।

विज्ञापन
UP News: Five kg lye and two kg gram will be available in the relief packet, flour, pulses, rice will be avail
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

प्रदेश में बाढ़ और अतिवृष्टि प्रभावित इलाकों में प्रत्येक प्रभावित परिवार के पांच सदस्यों के लिए पांच किलो लाई, दो किलो भूना चना और एक किलो गुड़ दिया जाएगा। वहीं दूसरे पैकेट में दस किलो आटा, दस किलो चावल, दो किलो अरहर दाल सहित अन्य सामग्री दी जाएगी। राहत विभाग ने बाढ़ और अतिवृष्टि से बचाव व राहत प्रबंधन की व्यवस्थाओं के लिए शासनादेश जारी किया है।

विज्ञापन


बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक परिवार को दो पैकेट में खाद्य सामग्री दी जाएगी। पहले पैकेट में पांच किलो लाई, दो किलो चना, एक किलो गुड़, दस पैकेट बिस्किट, एक पैकेट माचिस, एक पैकेट मोमबत्ती, दो नहाने के साबुन, 20 लीटर का एक जरीकेन और एक तिरपाल दिया जाएगा।
विज्ञापन


दूसरे पैकेट में दस किलो आटा, दस किलो चावल, दो किलो अरहर दाल, दस किलो आलू, 200 ग्राम हल्दी, 100 ग्राम मिर्च, 200 ग्राम सब्जी मसाला, एक लीटर सरसों का तेल और एक किलो नमक दिया जाएगा। बाढ़ प्रभावित इलाकों में पशु शिविर भी लगाए जाएंगे। पशुओं के लिए संतुलित पशु आहार के साथ तीस दिन का पानी और दवा की व्यवस्था की जाएगी। जिला स्तर पर नाव और मोटरबोट की व्यवस्था करने, जिला स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित करने, आकाशीय बिजली गिरने की पूर्व चेतावनी मिलने पर लोगों को सूचित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दानदाताओं से सहयोग लेंगे
बाढ़ राहत के लिए दानदाताओं और औद्योगिक समूहों से सहयोग लिया जाएगा। इसमें स्वयं सेवी संस्थाओं के सदस्यों को भी सक्रिय किया जाएगा।

राहत कैंप शुरू किए जाएंगे
बाढ़ और अतिवृष्टि प्रभावित इलाकों में राहत शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। राहत शिविरों में लोगों के भोजन, विश्राम, पानी, दवा सहित अन्य आवश्यक इंतजाम भी करने के निर्देश दिए हैं।


उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार मिलेगा
प्रत्येक जिले में बाढ़ नियंत्रण और राहत कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो लेखपालों, दो पंचायत सचिव, 4 गोताखोर, नाविक, स्वयं सेवी संस्थाओं के दो प्रतिनिधियों, दो प्रशासनिक अधिकारियों, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी, वायुसेना के दो जवानों को उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार के रूप में नकद राशि और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed