फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Fire safety week started, flag pin put on Chief Minister Yogi

UP News : अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह की हुई शुरुआत, मुख्यमंत्री योगी को लगाया फ्लैग पिन

Fri, 14 Apr 2023 04:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 14 Apr 2023 04:03 PM IST
सार

अग्नि सुरक्षा के उपायों के बारे में जागरूक करने के लिए शनिवार से अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत हुई। डीजी अग्निशमन सेवा अविनाश चंद्र ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके सरकारी आवास पर जाकर फ्लैग पिन लगाया।

विज्ञापन
UP News: Fire safety week started, flag pin put on Chief Minister Yogi
सीएम योगी को शुक्रवार को उनके सरकारी आवास पर अग्नि शमन सेवा दिवस पर फ्लैग पिन लगाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते पांच वर्षों के दौरान प्रदेश में हुए अग्निकांड में 2451 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी, हालांकि अग्निशमन सेवा के जाबांजों की बदौलत 38 हजार से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू करने में सफलता भी मिली। खास बात ये है कि कोरोना संक्रमण के दो वर्षों के दौरान प्रदेश में अग्निकांड की घटनाएं अन्य वर्षों की अपेक्षा कम घटित हुईं।

विज्ञापन


प्रदेशवासियों को अग्नि सुरक्षा के उपायों के बारे में जागरूक करने के लिए शनिवार से अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत हुई। डीजी अग्निशमन सेवा अविनाश चंद्र ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके सरकारी आवास पर जाकर फ्लैग पिन लगाया।
विज्ञापन


अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के तहत नागरिकों को अग्नि से बचाव तथा सावधानी बरतने के संबंध में जागृत करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि इस वर्ष भारत सरकार ने अग्नि सुरक्षा का संकल्प ''''अवेयरनेस इन फायर सेफ्टी फॉर ग्रोथ ऑफ नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर'''' (अग्नि), निर्धारित किया गया है। कार्यक्रमों के तहत आग की रोकथाम की व्यवस्था, सुरक्षित एवं पर्याप्त पलायन मार्ग की व्यवस्था, पर्याप्त पहुंच मार्ग की व्यवस्था, आग की स्थिति में जीवित रहने के उपाय, उद्योगों में अग्नि सुरक्षा एवं सावधानियां, बहुमंजिले भवनों में अग्नि सुरक्षा, अपंग व्यक्तियों की सुरक्षा, पटाखों से सावधानी, फायर एक्सटिंग्यूशर का इस्तेमाल आदि के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। ग्रामीण इलाकों में आग लगने की मुख्य वजह प्रदेश में अग्निकांड की सर्वाधिक घटनाएं मार्च से जून माह के बीच होती हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में खेत-खलिहान व झोपड़ियों में चिंगारी, धूम्रपान, लापरवाही, लैंप, लालटेन, खलिहानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के कारण होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्ट फाइल
- 359 फायर स्टेशन हैं स्वीकृत 75 जिलों में
- 301 हैं क्रियाशील, 49 को शुरू करने की कवायद जारी
- 6476 अधिकारी एवं कर्मचारी हैं अग्निशमन सेवा में कार्यरत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed