फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Finance Minister Suresh Khanna said, the government got Rs 14,662 crore revenue in September

UP News : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा, सरकार को सितंबर में मिला 14,662 करोड़ रुपये राजस्व

Fri, 07 Oct 2022 12:01 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 07 Oct 2022 12:01 AM IST
सार

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के अगस्त में मुख्य कर करेत्तर राजस्व वाले मदों में 13,024.46 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे, जो निर्धारित लक्ष्य 17,010.60 करोड़ के सापेक्ष 76.6 प्रतिशत है।

विज्ञापन
UP News: Finance Minister Suresh Khanna said, the government got Rs 14,662 crore revenue in September
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश सरकार को सितंबर 2022 में 14,661.89 करोड़ रुपये की आय हुई है। पिछले साल सितंबर में हुई 1153.16 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति की तुलना में 3123.73 करोड़ रुपये अधिक हैं। उधर जीएसटी, आबकारी, परिवहन और भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में सितंबर 2022 तक निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले राजस्व कम मिला है।

विज्ञापन


वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के अगस्त में मुख्य कर करेत्तर राजस्व वाले मदों में 13,024.46 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे, जो निर्धारित लक्ष्य 17,010.60 करोड़ के सापेक्ष 76.6 प्रतिशत है। सितंबर में राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य 16285.48 करोड़ के सापेक्ष 90 प्रतिशत प्राप्ति हुई है लेकिन अगस्त की तुलना में सितंबर में 1637.43 करोड़ रुपये अधिक आय हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जीएसटी जरिए सितंबर में 4,746.57 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत वर्ष सितंबर में जीएसटी से 4290.92 करोड़ की राजस्व मिली थी। वैट के जरिए इस वर्ष सितंबर में 4623.30 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत वर्ष माह सितंबर में 2200.40 करोड़ राजस्व प्राप्ति हुई थी। सिंतबर महीने में वैट से 2911.40 करोड़ रुपये अर्जित करने का लक्ष्य रखा था लेकिन लक्ष्य के मुकाबले 158.8 प्रतिशत अधिक राजस्व मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खन्ना ने बताया कि आबकारी विभाग से सितंबर में कुल 2536.38 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि सितंबर 2021 में 2559.85 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्ति हुई थी। स्टांप व निबंधन विभाग ने सितंबर में 1978.84 करोड़ अर्जित किए हैं जबकि सितंबर 2021 में 1801.30 करोड़ मिले थे।


सितंबर तक जीएसटी में लक्ष्य से कम हुई आय
वित्त मंत्री ने बताया कि मुख्य कर राजस्व के तहत जीएसटी से सितंबर तक 45,990.43 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य रखा गया था। जबकि 31,490.75 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्ति हुई है। लक्ष्य के मुकाबले 65.5 फीसदी आय हुई है। वैट से सितंबर माह तक में 15,678.76 करोड़ रुपये राजस्व अर्जित करने का लक्ष्य रखा गया था जबकि 16,095.76 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्ति हुई है। इसी प्रकार आबकारी में 25036.96 करोड़ रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष 18509.46 करोड़ राजस्व प्राप्त हुई है। स्टांप तथा निबंधन के सितंबर 2022 तक निर्धारित लक्ष्य 15154.70 करोड़ के सापेक्ष 12404.48 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई है। परिवहन विभाग में सितंबर माह 5144.16 करोड़ रुपये के राजस्व लक्ष्य के मुकाबले 4164.18 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हु्आ है। भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग से भी सितंबर तक 1944 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 1249.91 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्ति हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed