फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP NEWS Farmers will receive fertilizer slips online cooperative societies

UP : किसानों को ऑनलाइन मिलेगी खाद की पर्ची, अब नहीं लगानी होगी लाइन, जानें से कब लागू होगी नई व्यवस्था

Sat, 04 Oct 2025 09:01 AM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Sat, 04 Oct 2025 09:01 AM IST
सार

यूपी में रबी अभियान शुरू हो गया है। समितियों पर खाद भेजी जा रही है। आलू उत्पादन वाले जिलों में समितियों पर किसानों की भीड़ पहुंचने लगी है।

विज्ञापन
UP NEWS Farmers will receive fertilizer slips online cooperative societies
kisan new rupees - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

प्रदेश में जिन सहकारी समितियों पर कम्प्यूटर की व्यवस्था है, वहां किसानों को ऑनलाइन पर्ची दी जाएगी। इस पर्ची के जरिए वे खाद ले सकेंगे। इससे लंबी लाइन भी नहीं लगेगी और पारदर्शिता भी बनी रहेगी। पूरी व्यवस्था को लागू करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। इस कमेटी की रिपोर्ट के बाद वितरण की नई व्यवस्था लागू की जाएगी। 

विज्ञापन


प्रदेश में रबी अभियान शुरू हो गया है। समितियों पर खाद भेजी जा रही है। आलू उत्पादन वाले जिलों में समितियों पर किसानों की भीड़ पहुंचने लगी है। ऐसे में खरीफ अभियान में आई दुश्वारियों से सबक लेते हुए सहकारिता विभाग ने वितरण की नई रणनीति अपनाई है।
विज्ञापन


तय किया गया है कि जिन समितियों का कम्प्यूटरीकरण किया जा चुका है, वहां ऑनलाइन व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए। इस पूरी व्यवस्था को लागू करने के लिए व्यवसायिक प्रक्रिया पुनर्निर्धारण कमेटी का गठन किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी का किया गठन 
व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी समितियों पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और कम संसाधन में अधिक सुविधाएं देने का सुझाव देगी। कोशिश है कि किसानों को बिना लाइन में लगे उनकी जरूरत के हिसाब से खाद मिल सके। सहकारिता के आयुक्त एवं निबंधक योगेश कुमार ने बताया, इस पूरी व्यवस्था को लागू करने के लिए व्यवसायिक प्रक्रिया पुनर्निर्धारण कमेटी का गठन किया गया है।

रत्नाकर सिंह को अध्यक्ष बनाया गया
तीन सदस्यीय कमेटी में उप आयुक्त एवं उप निबंधक रत्नाकर सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह सहायक आयुक्त वैशाली सिंह एवं जयपाल और अपर जिला सहकारी अधिकारी वैशाली यादव को सदस्य नामित किया गया है।


यह कमेटी समितियों पर उर्वरक वितरण की पूरी वैज्ञानिक प्रक्रिया को स्मार्ट बनाने के संबंध में अपनी रिपोर्ट देगी। कमेटी के सुझाव के आधार पर तकनीक का प्रयोग करते हुए किसानों को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। यह कमेटी खरीफ सीजन में आई समस्याओं को भी ध्यान में रखकर रबी सीजन की रणनीति तैयार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed