फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News : Educational certificates of those enrolled in Ayush will be verified by the board

UP News : आयुष में दाखिला लेने वालों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों का बोर्ड से होगा सत्यापन

Thu, 12 Jan 2023 01:02 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 12 Jan 2023 01:02 AM IST
सार

इसमें किसी तरह की गड़बड़ी मिलने पर दाखिला निरस्त कर दिया जाएगा। सरकारी कॉलेजों में सिर्फ उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को दाखिला मिलेग, जबकि निजी कॉलेजों में यूपी का मूल निवासी होना और हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तर प्रदेश से पास करना अनिवार्य नहीं है।
 

विज्ञापन
UP News : Educational certificates of those enrolled in Ayush will be verified by the board
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश के सरकारी एवं निजी आयुष कॉलेजों में दाखिला लेने वाले छात्रों के हाईस्कूल, इंटरमीएिडट प्रमाण पत्रों का संबंधित बोर्ड से सत्यापन कराया जाएगा। ऑनलाइन और ऑफलाइन सत्यापन के बाद ही उन्हें दाखिला दिया जाएगा। इसमें किसी तरह की गड़बड़ी मिलने पर दाखिला निरस्त कर दिया जाएगा। सरकारी कॉलेजों में सिर्फ उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को दाखिला मिलेग, जबकि निजी कॉलेजों में यूपी का मूल निवासी होना और हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तर प्रदेश से पास करना अनिवार्य नहीं है।

विज्ञापन


प्रदेश में आयुष काउंसिलिंग को लेकर हर स्तर पर सावधानी बरती जा रही है। प्रमाण पत्रों की जांच के लिए अलग से कमेटी बनाई गई है। काउंसिलिंग के साथ कॉलेज में भी प्रमाण पत्रों की जांच होगी। तकनीकी सहयोग के लिए एनआईसी के जरिए नेशनल इंफार्मेटिक्स सेंटर सर्विसेज इनकारपोरेट्स (एनआईसीएसआई) से तीन तकनीकी सहायकों की तैनाती की गई है। काउंसिलिंग सचिव डा अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि अभी नामांकन चल रहा है। फिर भी हर स्तर पर सावधानी बरती जा रही है।
विज्ञापन


काउंसिलिंग में सामान्य वर्ग के लिए 50 परसेंटाइल, अनुसूचित जाति, जनजाति केलिए 40 परसेंटाइल, दिव्यांग अनारक्षित 45 परसेंटाइल और दिव्यांग आरक्षित श्रेणी के लिए 40 परसेंटाइल रखा गया है। प्रदेश में आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसिलिसंग कमेटी द्वारा करीब 1734 अभ्यार्थियों को विभिन्न कारणों से अयोग्य ठहराया गया है। ऐसे लोगों को काउंसिलिंग में शामिल नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed