फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: ED will look for clues of money laundering in Ayush admission scam

UP News : आयुष दाखिला घोटाले में मनी लांड्रिंग के सुराग तलाशेगा ईडी, मुकदमे से संबंधित दस्तावेज जुटाना शुरू

Tue, 30 May 2023 07:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 30 May 2023 07:55 PM IST
सार

ईडी लखनऊ पुलिस और सीबीआई में दर्ज एफआईआर के आधार पर मनी लांड्रिंग का केस दर्ज कर पड़ताल शुरू करेगा। इससे पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी, वरिष्ठ आईएएस प्रशांत त्रिवेदी, आयुष विभाग के अन्य आरोपी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ कार्यदायी संस्था की मुश्किलें बढ़ना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन
UP News: ED will look for clues of money laundering in Ayush admission scam
सीबीआई और ईडी - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

प्रदेश के आयुष कॉलेजों में गैरकानूनी तरीके से हुए दाखिलों के मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी शुरू करने जा रहा है। आयुष दाखिला घोटाले में हुए करोड़ों रुपये के लेनदेन में ईडी मनी लांड्रिंग के सुराग तलाशेगा, जिसके बाद आरोपियों की संपत्तियों को जब्त किया जाएगा। सूत्रों की मानें तो ईडी के अधिकारियों ने आयुष दाखिला घोटाले में अदालत में दाखिल आरोप पत्र और मुकदमे से संबंधित दस्तावेज जुटाने शुरू कर दिए है।

विज्ञापन


बताते चलें कि आयुष दाखिला घोटाले की जांच एसटीएफ कर रही है। हाल ही में हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने इसकी जांच सीबीआई से कराने का आदेश दिया है। सीबीआई ने इस संबंध में एसटीएफ के अधिकारियों से संपर्क साधा है। साथ ही, हाईकोर्ट के आदेश के बारे में मुख्यालय को अवगत करा दिया है। जल्द ही सीबीआई इस केस को टेकओवर करने के साथ एफआईआर दर्ज करेगी।
विज्ञापन


वहीं ईडी भी लखनऊ पुलिस और सीबीआई में दर्ज एफआईआर के आधार पर मनी लांड्रिंग का केस दर्ज कर पड़ताल शुरू करेगा। इससे पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी, वरिष्ठ आईएएस प्रशांत त्रिवेदी, आयुष विभाग के अन्य आरोपी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ कार्यदायी संस्था की मुश्किलें बढ़ना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed