{"_id":"62c5aae6ac956e1cbf1416f2","slug":"up-news-ed-questioned-abdullah-azam-for-six-hours-sought-information-on-funding-in-johar-trust-and-money-in-accounts","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : अब्दुल्ला आजम से ईडी ने की छह घंटे पूछताछ, जौहर ट्रस्ट में हुई फंडिंग और खातों में आए पैसों पर मांगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : अब्दुल्ला आजम से ईडी ने की छह घंटे पूछताछ, जौहर ट्रस्ट में हुई फंडिंग और खातों में आए पैसों पर मांगी जानकारी
Thu, 07 Jul 2022 12:13 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:13 AM IST
सार
ईडी के सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के दौरान अब्दुल्ला से उनके बैंक खातों में जमा किए गए पैसों के बारे में जानकारी मांगी गई। साथ ही जौहर यूनिवर्सिटी में जौहर ट्रस्ट के जरिए हुई फंडिंग से जुड़े सवाल भी पूछे गए। ईडी अधिकारियों के कई सवालों का जवाब अब्दुल्ला आजम नहीं दे सके।
विज्ञापन
आजम खां के साथ अब्दुल्ला आजम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजम खां के बेटे और सपा विधायक अब्दुल्ला आजम से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को छह घंटे तक पूछताछ की है। यह पूछताछ आजम खां के खिलाफ दर्ज आय से अधिक संपत्ति के साथ-साथ रामपुर की जौहर ट्रस्ट में हुई फंडिंग और बैंक खातों में आए पैसों के आधार पर की गई है। अब्दुल्ला को संबंधित दस्तावेजों के साथ बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया गया है।
विज्ञापन
ईडी के सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के दौरान अब्दुल्ला से उनके बैंक खातों में जमा किए गए पैसों के बारे में जानकारी मांगी गई। साथ ही जौहर यूनिवर्सिटी में जौहर ट्रस्ट के जरिए हुई फंडिंग से जुड़े सवाल भी पूछे गए। ईडी अधिकारियों के कई सवालों का जवाब अब्दुल्ला आजम नहीं दे सके।
विज्ञापन
उन्होंने पेपर देखकर बताने की बात कही। जिस पर अधिकारियों ने उन्हें बैंक डिटेल, संपत्तियों में किए गए निवेश और आय के क्या-क्या स्रोत रहे हैं उससे जुड़े दस्तावेज लेकर बृहस्पतिवार को दोबारा आने को कहा है। बता दें कि ईडी ने बीते दिनों अब्दुल्ला के साथ-साथ उनकी मां तजीन फातमा को लखनऊ जोन मुख्यालय में हाजिर होने के लिए कहा था। सूत्रों का कहना है कि तजीन को अब अगले सप्ताह बुलाया गया है।
विज्ञापन