फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: ED interrogated YouTuber Elvish Yadav for seven hours, where do you get snakes from? Got this answer

UP News: यू-ट्यूबर एल्विश यादव से ईडी ने की सात घंटे पूछताछ, कहां से लाते हो सांप? इस बात का मिला ये जवाब

Wed, 24 Jul 2024 07:10 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 24 Jul 2024 07:10 AM IST
सार

Elvish Yadav:  कोबरा कांड में मशहूर यू-ट्यूबर से ईडी ने की सात घंटे पूछताछ की। उससे महंगी गाड़ियों, विदेश यात्राओं, यू-ट्यूब से होने वाली कमाई के बारे में सवाल किए गए। 
 

विज्ञापन
UP News: ED interrogated YouTuber Elvish Yadav for seven hours, where do you get snakes from? Got this answer
यूट्यूबर एल्विश यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोबरा कांड में मशहूर यू-ट्यूबर एल्विश यादव से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने मंगलवार को सात घंटे तक पूछताछ की। अधिकारियों ने जब एल्विश से सांप की सप्लाई के बारे में सवाल किए तो वह खुद को बेगुनाह बताने लगा। इसके बाद अफसरों ने उसके बैंक खातों, आयकर विवरण के दस्तावेज सामने रखकर उसकी लग्जरी लाइफस्टाइल, महंगी गाड़ियों और विदेश यात्राओं के बारे में पूछना शुरू किया तो वह गोलमोल जवाब देने लगा।

विज्ञापन


बता दें कि पूर्व सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपुल्स फॉर एनिमल्स द्वारा एल्विश यादव समेत छह लोगों के खिलाफ नोएडा में 2 नवंबर 2023 को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। एल्विश पर संगठित गिरोह बनाकर सांप का जहर और जिंदा सांप नोएडा व एनसीआर के फाॅर्म हाउस, नामचीन होटलों, क्लबों, रिसॉर्ट्स आदि में होने वाली रेव पार्टियों में उपलब्ध कराने का आरोप लगा था। पुलिस जांच में एल्विश की संलिप्तता की पुष्टि होने पर 17 मार्च 2024 को नोएडा पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


वहीं एल्विश और उसके करीबी मशहूर गायक राहुल यादव फाजिलपुरिया पर गुरुग्राम में भी गाने में सांपों के इस्तेमाल करने का मुकदमा दर्ज हुआ था। यह मुकदमा भी पीपुल्स फॉर एनिमल्स संस्था की तरफ से दर्ज कराया गया था, जिसमें दो गानों में दुर्लभ प्रजाति के सांपों का इस्तेमाल होने की शिकायत की गई थी। फाजिलपुरिया ने अपने गाने 32 बोर... में एल्विश के साथ गले में सांप डालकर शूटिंग की थी। इस मुकदमे के बारे में भी अधिकारियों ने एल्विश से तमाम सवाल किए। पूछताछ के दौरान वह गाने में इस्तेमाल हुए सांप को कहां से लाया था, इसकी जानकारी नहीं दे सका। ईडी को इस मामले में भी एल्विश द्वारा सांप मुहैया कराने के पुख्ता सुबूत मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी सामने आया कि गानों में सांपों का इस्तेमाल करने की कोई सरकारी अनुमति भी नहीं ली गयी थी। इसके अलावा एनसीआर में होने वाली रेव पार्टियों में सांपों की सप्लाई करने के बारे में भी उससे सवाल किए गये। उसने अधिकारियों को बताया कि वह केवल मौज-मस्ती के लिए सांपों को गले में डालकर घूमता था। सांपों की तस्करी से उसका कोई वास्ता नहीं है।


संपत्तियों की तलाश हुई तेज
ईडी के अधिकारी एल्विश की संपत्तियों और यू-ट्यूब से होने वाली कमाई के बारे में भी गहनता से पड़ताल कर रहे हैं। उसे जल्द ही दोबारा पूछताछ के लिए तलब किया जा सकता है। ईडी इस मामले में पीपुल्स फॉर एनिमल्स संस्था के पदाधिकारी गौरव गुप्ता का दिल्ली में बयान दर्ज कर चुका है। वहीं बीती 8 जुलाई को एल्विश के करीबी राहुल यादव फाजिलपुरिया से भी पूछताछ हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed