फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Directorate will be able to send Group C vacancies directly to the Commission, Personnel Department w

UP News : समूह ग के रिक्त पदों को सीधे आयोग को भेज सकेंगे निदेशालय, कार्मिक विभाग होगा नोडल

Tue, 16 May 2023 09:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 16 May 2023 09:47 PM IST
सार

कार्मिक विभाग के विशेष सचिव राजेश प्रताप सिंह की ओर से जारी शासनादेश के अनुसार, ई-अधियाचन पोर्टल के सफल क्रियान्वयन के लिए कार्मिक विभाग को नोडल बनाया गया है। कार्मिक विभाग सक्षम नोडल अधिकारी नियुक्त करेगा, जो वेब एडमिनिस्ट्रेटर के रूप में काम करेगा।

विज्ञापन

विस्तार

शासन ने ई-अधियाचन पोर्टल के लिए मंगलवार को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। समूह ग के रिक्त पदों का अधियाचन निदेशालय अपने स्तर से ही चयन आयोग को भेज सकेंगे, जबकि समूह ख स्तर के रिक्त पदों के अधियाचन को विभाग के अनुमोदन के बाद आयोग को भेजा जाएगा।

विज्ञापन


कार्मिक विभाग के विशेष सचिव राजेश प्रताप सिंह की ओर से जारी शासनादेश के अनुसार, ई-अधियाचन पोर्टल के सफल क्रियान्वयन के लिए कार्मिक विभाग को नोडल बनाया गया है। कार्मिक विभाग सक्षम नोडल अधिकारी नियुक्त करेगा, जो वेब एडमिनिस्ट्रेटर के रूप में काम करेगा। साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित करेगा।
विज्ञापन


प्रत्येक विभाग एक नोडल अधिकारी नियुक्त करेगा, जो कार्मिक विभाग से समन्वय करते हुए परियोजना को लागू कराएगा। प्रत्येक विभाग के लिए ई-अधियाचन अप्रूविंग अथॉरिटी और ई-अधियाचन फाइलर स्तर की आईडी व पासवर्ड उपलब्ध कराया जाएगा। ई-अधियाचन फाइलर के अधियाचन फाइल करने के बाद जैसे ही संबंधित अथॉरिटी उसे अनुमोदित करेगी, वह चयन आयोग को स्वतः दिखने लगेगा। इसके लिए चयन आयोग के स्तर से भी एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed