फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: DGP gave instructions, nominate nodal officer for settlement of land related disputes

Lucknow News : पुलिस महानिदेशक ने दिए निर्देश, भूमि संबंधी विवादों के निस्तारण के लिए नामित करें नोडल अफसर

Fri, 06 Jan 2023 11:05 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 06 Jan 2023 11:05 AM IST
सार

पुलिस महानिदेशक डॉ. देवेन्द्र सिंह चौहान ने बढ़ रही चोरी आदि की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस को घुमक्कड़ अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। रात को गश्त करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
UP News: DGP gave instructions, nominate nodal officer for settlement of land related disputes
यूपी डीजीपी डी एस चौहान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पुलिस महानिदेशक डॉ. देवेन्द्र सिंह चौहान ने सभी जिलों और पुलिस कमिश्नरेट में राजस्व से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए एक अलग से तंत्र विकसित करते हुए नोडल अफसर नियुक्ति करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त और जिलों में अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को नोडल बनाने को कहा गया है। ये नोडल अधिकारी ही राजस्व से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण के लिए डीएम से समन्वय करके प्रशासन और पुलिस की एक सयुंक्त टीम का गठन करके  मामले का निस्तारण कराएंगे।

विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक की ओर से सभी जोन के एडीजी, डीआईजी, पुलिस आयुक्त और पुलिस अधीक्षकों के लिए जारी सर्कुरल में भूमि से संबंधित विवादों को लेकर मिलने वाले शिकायतों को प्रतिदिन नोट करते हुए यह परीक्षण करने को कहा गया है कि जिले के किस थाने में ऐसे मामले अधिक आ रहे हैं। जिन थाना क्षेत्रों में भूमि से संबंधित विवाद की शिकायत आने पर नोडल अफसरों के अलावा  पुलिस अधीक्षक व पुलिस कमिश्नर भी मौके पर जाकर जानकारी प्राप्त करें और मामले का निस्तारण कराएं।
विज्ञापन


डीजीपी ने एसपी, कमिश्नर के अलावा थाना, सर्किल और एएसपी केदफ्तरों को दी जाने वाली शिकायतों की भी समीक्षा करने को कहा है। यह भी देखा जाए कि इन कार्यालयों में शिकायतकर्ता की शिकायतें सुनी जा रही हैं या नहीं। मुख्यमंत्री कार्यालय समेत डीजीपी दफ्तर तक मिल रही शिकायतों की बढ़ती संख्या पर नाराजगी जताते हुए डीजीपी ने कहा कि इससे यह साबित हो रहा है कि थाने व जिले स्तर पर शिकायतों के निस्तारण में अधिकारियों द्वारा रूचि नहीं ली जा रही है। इसलिए सकिल व तहसील स्तर भी क्षेत्राधिकारी को नोडल अफसर नामित करके भूमि संबंधी विवादों का निस्तारण स्थानीय स्तर पर ही कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घुमक्कड़ अपराधियों के खिलाफ करें कड़ी कार्रवाई
पुलिस महानिदेशक डॉ. देवेन्द्र सिंह चौहान ने बढ़ रही चोरी आदि की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस को घुमक्कड़ अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। रात को गश्त करने के लिए कहा गया है। सभी पुलिस कमिश्नरों और जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बावरिया, कच्छा-बनियान और घुमक्कड़ प्रवृत्ति के अपराधियों की लगातार निगरानी करने के लिए एक कार्ययोजना तैयार करने को कहा है। डीजीपी ने कहा है कि ठंड के मौसम में रात के समय डकैती, लूट, नकबजनी और एटीएम चोरी जैसी घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जोन, परिक्षेत्र और जिला स्तर पर पुलिस की विशेष टीम बनाकर रात की गश्त की जाए और चौकसी की विशेष व्यवस्था रहे। शहरों और कस्बों में रेलवे लाइन के किनारे बनी झोपड़ियों में घुमक्कड़ अपराधियों के ठिकानों की तलाशी लेने को कहा है। डीजीपी ने 10 वर्षों से अपराध में शामिल रहे लोगों की सूची तैयार करते हुए उनका सत्यापन कराने और ऐसे सदस्यों का गैंगचार्ट तैयार कराने को कहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed