फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News : Deputy Chief Minister said, SHGs are getting big market due to online sales platform

UP News :  उप मुख्यमंत्री ने कहा, ऑनलाइन बिक्री के प्लेटफॉर्म मिलने से एसएचजी को मिल रहा बड़ा बाजार

Mon, 08 Aug 2022 02:02 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 08 Aug 2022 02:02 AM IST
सार

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उचित प्लेटफार्म के मिल जाने से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आगे बढ़ेंगी और उनके उत्पादों का सही दाम मिलेगा। मार्केटिंग एजेंट के रूप में अमेजन भी स्वयं सहायता समूह से जुड़ा है, जिसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे।

विज्ञापन
UP News : Deputy Chief Minister said, SHGs are getting big market due to online sales platform
उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं तरह-तरह के उत्पाद तैयार कर और इनकी बिक्री कर स्वावलंबी बन रही हैं। इसके लिए उन्हें ऑनलाइन बिक्री के प्लेटफॉर्म भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इस मिशन की नियमित तौर पर खुद निगरानी कर रहे हैं।

विज्ञापन


हरदोई के 11 विकास खंडों के स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को बाजार उपलब्ध कराने के लिए ग्रामीण आजीविका मिशन के साथ फ्लिपकार्ट और एचसीएल फाउंडेशन के साथ संयुक्त उद्यम की लॉन्चिंग हुई है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव मदद की जा रही है।
विज्ञापन


राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से मिली जानकारी के अनुसार यूपीएसआरएलएम के तहत अमेजन सहेली पोर्टल पर विक्रेता के रूप में 26 जिलों का पंजीकरण 600 से अधिक एसएचजी उत्पादों के साथ किया गया है। 12 जिलों को लॉन्चिंग के दो दिन के भीतर ही ऑर्डर मिलना शुरू हो गया, जो अपने आप में एक उपलब्धि है। सभी जिलों के संबंधित अधिकारियों से कहा गया है कि 15 अगस्त से पहले अमेजन सहेली पर कम से कम एक सीएलएफ  पंजीकृत कराते हुए उसके माध्यम से सभी उत्पादों को रजिस्टर कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उचित प्लेटफार्म के मिल जाने से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आगे बढ़ेंगी और उनके उत्पादों का सही दाम मिलेगा। समाज की आवश्यकताओं के अनुरूप उत्पाद तैयार होंगे, तो उनकी बिक्री भी अच्छी होगी। मार्केटिंग एजेंट के रूप में अमेजन भी स्वयं सहायता समूह से जुड़ा है, जिसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed