फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Deputy Chief Minister gave instructions, doctors and employees should do duty only by wearing prescri

UP News : उप मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, डॉक्टर-कर्मचारी निर्धारित ड्रेस पहनकर ही ड्यूटी करें

Tue, 29 Nov 2022 07:50 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 29 Nov 2022 07:50 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि विभाग के वरिष्ठ डॉक्टर हों अथवा रेजिडेंट सभी एप्रिन पहनकर ही ड्यूटी करें। लैब टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स, मैटर्न आदि भी तय ड्रेस में ही अस्पताल आएं।

विज्ञापन
UP News: Deputy Chief Minister gave instructions, doctors and employees should do duty only by wearing prescri
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : amar ujala

विस्तार

सरकारी अस्पताल व मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टर-कर्मचारी अपनी निर्धारित ड्रेस पहनकर ही ड्यूटी करें। बिना ड्रेस ड्यूटी करने वाले चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को रोका जाए। ताकि मरीजों एवं तीमारदारों को पहचानने में असुविधा न हो। यह निर्देश उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिए। वह मंगलवार को मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्य, अधीक्षकों एवं अस्पतालों के अधीक्षकों की वर्चुअल बैठक को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि विभाग के वरिष्ठ डॉक्टर हों अथवा रेजिडेंट सभी एप्रिन पहनकर ही ड्यूटी करें। लैब टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स, मैटर्न आदि भी तय ड्रेस में ही अस्पताल आएं। इसी तरह संविदा कर्मचारी भी निर्धारित ड्रेस में रहें। इसमें किसी भी दशा में लापरवाही न बरतें। निर्देश के बाद भी ड्रेस नहीं पहनने वालों के वेतन में कटौती की जाए। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों एवं कर्मचारियों के ड्रेस में होने से ओपीडी व इमरजेंसी में अव्यवस्था नहीं होगी। कई बार कर्मचारियों में यह भ्रम रहता है कि कौन डॉक्टर है और कौन कर्मचारी ड्यूटी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed