{"_id":"62d10830e7bcea29a427f71f","slug":"up-news-deputy-chief-minister-brajesh-pathak-said-lawyer-is-the-voice-of-the-victims-of-the-society","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा- समाज के पीड़ितों की आवाज होता है वकील, सफलता का कोई शॉर्ट कट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा- समाज के पीड़ितों की आवाज होता है वकील, सफलता का कोई शॉर्ट कट नहीं
Fri, 15 Jul 2022 12:54 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 15 Jul 2022 12:54 PM IST
सार
लखनऊ विश्वविद्यालय न्यू कैम्पस स्थित लॉ फैक्लटी में इंटर कोलिजियेट मूट कोर्ट प्रतियोगिता का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया। उन्होंने कहा कि वकील समाज के सभी पीड़ितों की आवाज होता है। वह लोगों को न्याय दिलाने का काम करता है। उसका समाज में एक अलग ही स्थान होता है।
विज्ञापन
यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि वकील समाज के सभी पीड़ितों की आवाज होता है। वह लोगों को न्याय दिलाने का काम करता है। उसका समाज में एक अलग ही स्थान होता है। वाे लखनऊ विश्वविद्यालय न्यू कैंपस स्थित लॉ फैकल्टी में इंटर कोलिजियेट मूट कोर्ट प्रतियोगिता के उद्घाटन के बाद छात्रों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
लॉ के ही पूर्व छात्र रहे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने दिनों को याद करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम का कोई तोड़ नहीं है। सफलता पाने के लिए कोई शाॅर्ट कट नहीं होता है। आप जितनी ज्यादा से ज्यादा विधि की किताबें पढ़ेंगे, कानून की जानकारी लेंगे, उतने ही सफल होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विधि छात्रों के लिए मूट कोर्ट बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कोर्ट में बहस कैसे की जाती है, इसकी जानकारी देता है। उन्होंने छात्रों को अपनी भाषा पर नियंत्रण रखने और किसी को पीड़ा न पहुंचाने, ईगो न पालने का भी सुझाव दिया। इससे पहले उनका स्वागत डीन लॉ प्रो. सीपी सिंह व प्रो. विनीता काचर ने किया। इस अवसर पर बार काउंसिल के को चेयरमैन व लॉ के पूर्व छात्र प्रशांत सिंह अटल भी उपस्थित थे।
विज्ञापन