फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News : Dengue has started spreading in Uttar Pradesh

UP News : बारिश थमी तो यूपी में डेंगू ने पसारे पांव, प्रदेश में रोज मिल रहे हैं 100 से अधिक रोगी

Sun, 16 Oct 2022 12:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 16 Oct 2022 12:10 AM IST
सार

UP News : प्रदेश में बारिश थमते ही डेंगू ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। हर दिन औसतन 100 से अधिक मरीज मिल रहे हैं। पिछले 14 दिन में करीब 1800 डेंगू मरीज मिले हैं जबकि दो की मौत हो गई है। प्रदेश में अब तक कुल 3607 मरीज मिले हैं।

विज्ञापन
UP News : Dengue has started spreading in Uttar Pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में बारिश थमते ही डेंगू ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। हर दिन औसतन 100 से अधिक मरीज मिल रहे हैं। पिछले 14 दिन में करीब 1800 डेंगू मरीज मिले हैं जबकि दो की मौत हो गई है। प्रदेश में अब तक कुल 3607 मरीज मिले हैं। अचानक डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए केंद्रीय टीम ने प्रदेश में डेरा डाल दिया है। 

विज्ञापन


यूपी में सितंबर तक प्रदेश में 1820 मरीज थे, लेकिन 15 अक्तूबर तक यह संख्या बढ़कर 3607 पर पहुंच गई है। मरीजों की संख्या में इजाफे की वजह पिछले दिनों रुक-रुक कर हुई बारिश बताया जा रहा है। केंद्र की टीम सोमवार को इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद सहित आसपास के जिलों में निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन


यहां चल रहे बचाव कार्य भी परखेगी और जहां लापरवाही मिलेगी, वहां की टीम को गाइड करेगी। संयुक्त निदेशक (डेंगू) डा. विकास सिंघल ने बताया कि अभियान के तहत डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पिछले साल 14 अक्तूबर तक 15317 मरीज मिले थे, जबकि इस साल 3607 हैं। पिछले 14 दिन के हालात छोड़ दें तो प्रदेश में मरीजों की संख्या बेहद कम थी, लेकिन पखवारेभर से बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयागराज में सर्वाधिक मरीज, दूसरे नंबर पर लखनऊ
प्रदेश में सर्वाधिक 503 मरीज प्रयागराज में मिले हैं। इसी तरह लखनऊ में 440, गाजियाबाद में 362, जौनपुर में 361 और वाराणसी में 130 रोगी मिले हैं। हालांकि अमरोहा, कासगंज, मथुरा, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत में एक भी मरीज नहीं मिला।


ब्लड प्रेशर व प्लेटलेट्स दोनों पर रखें नजर 
लोहिया संस्थान केचिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि डेंगू के मरीज तरल पदार्थ ज्यादा से ज्यादा लें। प्लेटलेट्स के साथ ही ब्लड प्रेशर की निगरानी करें और जांच कराएं। ब्लड प्रेशर अचानक कम या अधिक हो रहा है तो चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा आराम करने की जरूरत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed