फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: CM Yogi said, no cow should die due to cold and hunger

UP News : सीएम योगी ने कहा, ठंड और भूख से न हो किसी गोवंश की मौत, गोशालाओं के लिए आत्मनिर्भर बनने का मॉडल बनाए

Thu, 05 Jan 2023 12:04 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 05 Jan 2023 12:04 AM IST
सार

सीएम ने कहा कि गोशालाओं का निर्माण पीपीपी मोड पर किया जाए। उन्हें नेचुरल फॉर्मिग, गोबर पेंट, सीएनजी और सीबीजी से जोड़ा जाए। इससे गोशालाएं आर्थिक रूप से सुदृढ़ होंगी और गायों के रखरखाव एवं पालन पर आने वाला खर्च खुद उठा सकेंगी।

विज्ञापन
UP News: CM Yogi said, no cow should die due to cold and hunger
सीएम आदित्यनाथ योगी - फोटो : Social Media

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि ठंड और भूख से किसी गोवंश की मौत न होने पाए। उन्होंने कहा कि गोशाला चलाने के लिए आत्मनिर्भर मॉडल बनाया जाए। सीएम बुधवार को अपने आवास पर दो से तीन हजार क्षमता वाले गो आश्रय स्थल संबंधी प्रस्तुतीकरण देख रहे थे।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि गोशालाओं का निर्माण पीपीपी मोड पर किया जाए। उन्हें नेचुरल फॉर्मिग, गोबर पेंट, सीएनजी और सीबीजी से जोड़ा जाए। इससे गोशालाएं आर्थिक रूप से सुदृढ़ होंगी और गायों के रखरखाव एवं पालन पर आने वाला खर्च खुद उठा सकेंगी। सीएम ने कहा कि गोशाला संचालन के लिए इच्छुक एनजीओ के साथ एमओयू करें और उन्हें आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन


राज्य सरकार द्वारा चलाई गई सहभागिता योजना को पूरे प्रदेश में तेजी के साथ आगे बढ़ाया जाए। इस योजना के तहत निराश्रित गोवंश को पालने वाले किसानों को प्रति गोवंश 900 रुपये मासिक दिए जा रहे हैं। भू-सत्यापन के बाद किसानों को उनका भुगतान किया जाए। पशुधन विभाग व्यवहारिक रूप से अच्छी योजना बनाएं। हर स्तर पर जवाबदेही तय होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि गोशालाओं में अप्रैल-मई में ही पूरे साल के लिए हरा चारा, भूसा और चोकर की व्यवस्था की जाए। भारतीय नस्ल की गोवंश को सफाई और चरागाह की जगह चाहिए होती है। अगर उन्हें यह नहीं मिलेगा तो वह बीमार पड़ जाएंगी। जो भी गोशालाएं बनाई जाए उनमें इस बात का विशेष ध्यान में रखा जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed