फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: CM Yogi calls upon every resident of the state to hoist the tricolor, the national flag will be hoisted on four and a half crore houses

UP News: सीएम योगी ने हर प्रदेशवासी से तिरंगा लहराने का किया आह्वान, साढ़े चार करोड़ घरों पर फहरेगा राष्ट्रध्वज

Tue, 19 Jul 2022 08:53 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 19 Jul 2022 08:53 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता सप्ताह की अवधि में हर शहीद स्मारक पर प्रत्येक दिन कम से कम आधा घंटा पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्र भक्ति गीत बजाए जाएं। स्वतंत्रता दिवस के दिन  शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया जाए।

विज्ञापन
UP News: CM Yogi calls upon every resident of the state to hoist the tricolor, the national flag will be hoisted on four and a half crore houses
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत प्रदेश में 4.50 करोड़ राष्ट्रध्वज फहराए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर प्रदेशवासी से तिरंगा फहराने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी आवासों, सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों और वाणिज्यिक-औद्योगिक इकाइयों अन्य प्रतिष्ठानों कार्यालयों पर ध्वजारोहण हो। इसके अलावा सभी अमृत सरोवरों पर भी झंडा फहराया जाए।

विज्ञापन


सोमवार को अपने सरकारी आवास पर हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सीएम योगी ने कहा कि 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जाना है। हर घर तिरंगा राष्ट्रीय गौरव का आयोजन है। हर भारतवासी को इससे जुड़ना चाहिए। लोग अपने फहराए तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकते हैं। 
विज्ञापन


भारत सरकार ने इसके लिए https://harghartiranga.com पोर्टल तैयार किया है। यहां भी अपने ध्वज की फोटो पोस्ट की जा सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के व्यापक प्रचार.प्रसार के लिए एनसीसी, एनएसएस व अन्य स्वयंसेवी संगठनों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जाए। स्कूलों में स्लोगन व निबंध प्रतियोगिता कराई जाएं। स्वतंत्रता सप्ताह में हर दिन स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी निकाल कर आयोजन के बारे में लोगों को जानकारी दी जाए। प्रचार-प्रसार के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता सप्ताह की अवधि में हर शहीद स्मारक पर प्रत्येक दिन कम से कम आधा घंटा पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्र भक्ति गीत बजाए जाएं। स्वतंत्रता दिवस के दिन  शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से आम लोगों को जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता बढ़ानी होगी। लोगों को झंडा आसानी से उपलब्ध कराने के लिए राशन की दुकानों, ग्राम पंचायत भवनों, जनसेवा केंद्रों, तहसील, ब्लॉक मुख्यालयों, प्राथमिक विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, पेट्रोल पंप, एलपीजी सेंटरों, जिलों के विकास भवन, नगर निगम, नगर पालिका, विकास प्राधिकरण, सिविल डिफेंस आदि से वितरण कराया जाए। रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी, निगम पार्षद, बीट कांस्टेबिल, शिक्षामित्र आदि के माध्यम से भी घरों में राष्ट्रध्वज का वितरण कराया जा सकता है। जिलाधिकारियों को इसकी निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता सप्ताह के  दौरान गांव और शहर में स्वच्छता अभियान चलाया जाए। पार्कों को सजाया जाए। उन्होंने शिक्षा विभाग के मंत्रियों को तैयारियों की समीक्षा करने को कहा है। उन्होंने ध्वज तैयार करने के लिए स्वयं सहायता समूहों, एनजीओ, एमएसएमई, खादी एवं ग्रामोद्योग, निजी सिलाई केंद्रों का सहयोग लिया जाए। बैठक में बताया गया कि दो करोड़ झंडा एमएसएमई के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 31 जुलाई तक राष्ट्रध्वज जिलों में उपलब्ध करा दिया जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि राष्ट्रध्वज संशोधित झंडा संहिता 2021 के अनुसार ही तैयार हों। राष्ट्रध्वज संहिता के अनुरूप ध्वजारोहण में नियमों का कड़ाई से अनुपालन किया जाए। लोगों को नियमों के बारे में विधिवत बताया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed