{"_id":"63fddb76da15c6d3e8081e13","slug":"up-news-chief-minister-yogi-s-advisor-avnish-kumar-awasthi-s-term-extended-for-one-more-year-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : मुख्यमंत्री योगी के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी का कार्यकाल एक वर्ष और बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : मुख्यमंत्री योगी के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी का कार्यकाल एक वर्ष और बढ़ा
Tue, 28 Feb 2023 04:26 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 28 Feb 2023 04:26 PM IST
सार
अपर मुख्य सचिव गृह रहे अवनीश कुमार अवस्थी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सलाहकार नियुक्त किया गया था। अवनीश कुमार अवस्थी को इस अवधि में अस्थायी सरकारी सेवक माना जाएगा।
विज्ञापन
अवनीश कुमार अवस्थी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी का कार्यकाल 29 फरवरी 2024 तक और बढ़ा दिया गया है। गौरतलब है कि अपर मुख्य सचिव गृह रहे अवनीश कुमार अवस्थी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सलाहकार नियुक्त किया गया था। अवनीश कुमार अवस्थी को इस अवधि में अस्थायी सरकारी सेवक माना जाएगा।
विज्ञापन
इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार वे मुख्यमंत्री को उनके प्रशासनिक कार्यों में सलाह देंगे। इस अवधि में उन्हें अस्थायी सरकारी सेवक माना जाएगा। उन्हें अंतिम आहरित वेतन में शुद्ध पेंशन की राशि घटाने के बाद भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि विस्तार पाने की तमाम चर्चाओं के बीच 31 अगस्त को अवनीश अवस्थी सेवानिवृत्त हो गए थे। उप्र. एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) समेत उनके सभी विभागों का कार्यभार प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री व सूचना संजय प्रसाद को सौंप दिया गया था। अवनीश अवस्थी के पास गृह के अलावा गोपन, वीजा-पासपोर्ट, जेल प्रशासन एवं सुधार, सतर्कता विभाग, धर्मार्थ कार्य विभाग की जिम्मेदारी थी। वह यूपीडा व उप्र. स्टेट हाईवेज अथॉरिटी (उपशा) के सीईओ और डीजी जेल भी थे। ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त चार्ज भी उनके पास था।
विज्ञापन