फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News : Cabinet Minister Nandi said, entrepreneurs will get land at a reasonable rate along the expressway

UP News : नंदी ने कहा, एक्सप्रेसवे के किनारे वाजिब रेट पर मिलेगी भूमि, प्रदेश में बनेंगे छह नए एक्सप्रेसवे

Thu, 18 Aug 2022 06:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 18 Aug 2022 06:32 PM IST
सार

यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे बाराबंकी, जौनपुर व गाजीपुर में, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे बांदा व जालौन में और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के किनारे गोरखपुर में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलप किए जाने की योजना है।

विज्ञापन
UP News : Cabinet Minister Nandi said, entrepreneurs will get land at a reasonable rate along the expressway
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने पर्यटन भवन लखनऊ में उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। नंदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्यमियों को यहां वाजिब रेट पर जमीन दी जाए।

विज्ञापन


यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे बाराबंकी, जौनपुर व गाजीपुर में, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे बांदा व जालौन में और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के किनारे गोरखपुर में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलप किए जाने की योजना है। तीनों एक्सप्रेसवे के किनारे करीब 450 हेक्टेयर भूमि है, जहां इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलप किया जाएगा। आधी भूमि पर वेयर हाउसिंग और लॉजिस्टिक डेवलप किया जाएगा तो आधी जमीन पर इंडस्ट्री को जगह दी जाएगी।
विज्ञापन








पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और गोरखपुर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को विकसित करने और निवेशकों को इंडस्ट्री लगाने के लिए आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित करने के साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि इंडस्ट्री के लिए जमीनों का मूल्य कम से कम हो। उद्यमियों और निवेशकों के लिए इससे आसानी होगी। नंदी ने कंसल्टेंसी कंपनी के साथ ही विभागीय अधिकारियों को कार्य करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा अवनीश कुमार अवस्थी, आईआईडीसी एवं अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास अरविंद कुमार, सीईओ इंवेस्ट यूपी अभिषेक प्रकाश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


औद्योगिक विकास मंत्री के सामने दिया गया प्रस्तुतीकरण
औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि प्रदेश के प्रमुख धार्मिक नगरों को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 6 नए एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे। वाराणसी और हरिद्वार भी गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएंगे। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) की पर्यटन भवन लखनऊ में आयोजित बैठक में प्रस्तुतीकरण दिया गया। गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना के द्वितीय चरण में मेरठ से हरिद्वार और प्रयागराज से वाराणसी तक ग्रीन फील्ड वे का प्रस्ताव है। इस एक्सप्रेसवे से शाहजहांपुर, बरेली होते हुए रामपुर-रुद्रपुर (उत्तराखंड सीमा) तक एक एक्सप्रेसवे का निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव है। इसी तरह से चित्रकूट धाम को प्रयागराज होते हुए गंगा एक्सप्रेस वे से जोड़ दिया जाता है, तो पश्चिमी उत्तर व पूर्वी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड से आने वाला यातायात सुगम हो जाएगा। इसी तरह से झांसी लिंक एक्सप्रेसवे (बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से)और विंध्य एक्सप्रेसवे (चित्रकूट से मिर्जापुर) की भी योजना तैयार की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed