फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: BSP will prepare report card of youth from Gaon Chalo Abhiyan, important responsibility to those who

UP News : गांव चलो अभियान से युवाओं का रिपोर्ट कार्ड तैयार करेगी बसपा, बेहतर काम करने वालों को अहम जिम्मेदारी

Tue, 21 Mar 2023 08:35 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 21 Mar 2023 08:35 PM IST
सार

मायावती के निर्देशों के मुताबिक अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर पांच पदाधिकारी बनाकर युवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। इस बार ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़कर पार्टी नए सिरे से संगठन खड़ा करना चाहती है। 

विज्ञापन
UP News: BSP will prepare report card of youth from Gaon Chalo Abhiyan, important responsibility to those who
मायावती - फोटो : social media

विस्तार

लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों के मद्देनजर बसपा गांव चलो अभियान के जरिए युवाओं का रिपोर्ट कार्ड तैयार कराएगी। इस दौरान बेहतर काम करने वाले युवाओं को पार्टी में अहम जिम्मेदारी दी जाएगी। पार्टी सुप्रीमो मायावती जल्द ही अभियान की समीक्षा करेंगी।

विज्ञापन


मायावती के निर्देशों के मुताबिक अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर पांच पदाधिकारी बनाकर युवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। इस बार ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़कर पार्टी नए सिरे से संगठन खड़ा करना चाहती है। 
विज्ञापन


पार्टी निकाय चुनाव से पहले अभियान को तेज करना चाहती है। इसके लिए प्रत्येक सेक्टर पर दस बूथ कमेटियां बनाकर हर बूथ पर पांच पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जा रही है। यह कमेटियां सभी वर्गों में बैठकें कर उनका प्रतिनिधित्व तय कर रही है। जिस गांव में जिस वर्ग की अधिकता है, उसे जोड़ने के साथ कम संख्या वाले वर्गों में भी पैठ बढ़ायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय स्तर पर समीक्षा
स्थानीय स्तर पर सभी कोऑर्डिनेटर अभियान की समीक्षा करेंगे। अभी मायावती अपने भतीजे आकाश आनंद की शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। इसके बाद अभियान की समीक्षा वह स्वयं करेंगी। इससे पहले पूरा खाका तैयार करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed